'पहले राहुल गांधी ने छोड़ा वायनाड, अब', BJP प्रत्याशी नाव्या हरिदास ने प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहा?
Wayanad Lok Sabha bye-elections: वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी के सामन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नव्या हरिदास (Navya Haridas) को चुनावी मैदान में उतारा है। वायनाड प्रत्यशी बनाए जाने के बाद नव्या हरिदास की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। नव्या हरिदास ने कहा, 'कांग्रेस को वायनाड में कड़ी टक्कर मिलेगी।'
टिकट मिलने के बाद नव्या हरिदास ने कहा, 'मेरी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका गांधी हैं और मैं बस इतना कह सकती हूं कि कांग्रेस को वायनाड में कड़ी टक्कर मिलेगी। राहुल गांधी ने रायबरेली में अपनी सीट बरकरार रखने के लिए वायनाड की अपनी सीट छोड़ दी है...जब वायनाड के लोगों ने इस विश्वास के साथ जनादेश दिया था कि वह अगले पांच साल तक उनके साथ रहेंगे।'

नव्या हरिदास ने आगे कहा कि उनके (वायनाड की जनता) पास संसद में अपने मुद्दों को उठाने के लिए कोई प्रतिनिधि नहीं था। अगर प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा के लिए चुनी जाती हैं, तो भी ऐसी स्थिति भविष्य में हो सकती है। पिछले पांच सालों में राहुल गांधी ने शायद ही कभी निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि वे यहां के लोगों के सामने आने वाले मुद्दों को संबोधित करने में पूरी तरह विफल रहे हैं। कहा कि वायनाड के लोगों को अब यह एहसास हो गया है कि इस निर्वाचन क्षेत्र को गांधी परिवार सिर्फ एक दूसरी सीट या विकल्प के रूप में देखता है। बता दें, राहुल गांधी के वायनाड छोड़ने के बाद केरल की इस सीट पर 13 अप्रैल को चुनाव होना है।
नव्या हरिदास कौन हैं?
39 वर्षीय नव्या हरिदास बीजेपी की पार्षद दल की नेता हैं और कोझिकोड कॉरपोरेशन में दो बार पार्षद रह चुकी है। इतना ही नहीं, नव्या बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं। उनके पास केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कालीकट यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री है।












Click it and Unblock the Notifications