राजनीति मेरी भाषा नहीं इसलिए अब कभी नहीं लड़ूंगी चुनाव: किरण बेदी
नई दिल्ली। भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को बड़े ही जोर-शोर अंदाज से भाजपा ने दिल्ली चुनाव में उतारा था लेकिन उसका यह प्रयोग उस पर ही भारी पड़ गया और बीजेपी वो सीटें भी हार गईं जिन पर उसका लंबे समय से कब्जा था।
इस हार का ठिकरा किरण बेदी को बतौर सीएम प्रोजेक्ट करने के फैसले पर फोड़ा गया। इस हार के बाद किरण बेदी की सक्रियता भाजपा की बैठकों में कम ही दिख रही है।
हालांकि अभी किरण बेदी ने अपने राजनैतिक करियर के बारे में तो कुछ नहीं कह रही हैं लेकिन हां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रविवार को यह जरूर कहा कि वो अब कभी चुनाव नहीं लड़ेंगी,उन्होंने कहा कि सक्रिय राजनीति की तरफ उनका कोई झुकाव नहीं है।
मैं जनसेवा ही करना चाहती हूं और वो मैं कर रही हूं। मैं राजनीति की भाषा नहीं जानती हूं इसलिए अब मैं कभी भी चुनाव नहीं लड़ूंगी। हालांकि किरण बेदी भाजपा में रहेंगी या नहीं इस बारे में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।













Click it and Unblock the Notifications