भाजपा नेता का विवादित बयान, RSS-BJP कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों की आंखे निकाल लेंगे
नई दिल्ली। केरल में जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से भाजपा और आरएसएस यहां आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, उसके बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे ने ऐसा बयान दिया है, जिसके चलते वह विवादों में आ गए हैं। सरोज पांडे ने कहा कि जो लोग भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं, हम उनके घर में घुस सकते हैं और उनकी आंखे निकाल सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देशभर में भाजपा आरएसएस-भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, खुद पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में इसकी अगुवाई की थी, यही नहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसके खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

सरोज पांडे ने कहा कि अगर आरएसएस व भाजपा के कार्यकर्ताओं के पर हमले जारी रहते हैं तो हम इसका करारा जवाब देंगे, हम इन लोगों के घर में घुसकर इनकी आंखे निकाल लेंगे। भाजपा सांसद ने यह बयान दुर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि हम देश में सत्ता में हैं, हमारे पास 11 करोड़ सदस्य हैं, अगर हम चाहे तो वहां सरकार को हटा सकते हैं। केरल और पश्चिम बंगाल की सराकर को लोकतंत्र के अनुसार काम करना चाहिए और किसी के खिलाफ राजनीतिक विद्वेश के चलते हमला नहीं करना चाहिए।
सरोज पांडे पूर्व लोकसभा सांसद हैं और वह छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट से सांसद रह चुकी हैं। आपको बता दें कि सत्ताधारी दल भाजपा मौजूदा समय में केंद्र में है और वह सीपीएम के भगवा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। बहरहाल जिस तरह से सरोज पांडे ने विवादित बयान दिया है, वह इस प्रदर्शन की धार को कुंद करने का काम करेगा।
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार की आलोचना करने कॉस्टेबल को पड़ा महंगा, हुई यह बड़ी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications