क्या कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से कोई नहीं बच पाएगा? सब होंगे संक्रमित? WHO ने दिया जवाब
क्या कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से कोई नहीं बच पाएगा? सब होंगे संक्रमित? WHO ने दिया जवाब
नई

अगर ओमिक्रॉन गंभीर नहीं हैं तो मौत क्यों हो रही है?
अगर कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन कम गंभीर है तो इससे लोगों की मौत क्यों हो रही है और लोगों को अस्पताल क्यों जाना पड़ा रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए डब्ल्यूएचओ की तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव ने कहा, ''जो लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं, उनमें बीमारी का पूरा स्पेक्ट्रम है। इस वैरिएंट में उतनी क्षमता है कि ये संक्रमण को बढाए और गंभीर बीमारी और मृत्यु तक ले जाए।"

'जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है उनके लिए ओमिक्रॉन घातक है'
डॉक्टर मारिया वान केरखोव ने कहा, "जिन्हे पहले से कोई बीमारी हो, या जिनकी अधिक उम्र हो और जिन्होंने कोरोना वायरस का टीका नहीं लगाया है, उनमें ओमिक्रॉन से संक्रमण के बाद कोविड -19 का गंभीर रूप हो सकता है।" बता दें कि पहले संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा था कि प्रारंभिक सबूतों से पता चलता है कि कोविड-19 के खिलाफ उपलब्ध टीके ओमिक्रॉन ट्रांसमिशन के खिलाफ कम प्रभावी हो सकते हैं, जिसमें पुन: संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।

क्या सभी को होगा ओमिक्रॉन का संक्रमण?
यह पूछे जाने पर कि क्या सभी को ओमिक्रॉन का संक्रमण होगा? डब्ल्यूएचओ के तकनीकी नेतृत्व ने कहा, "ओमिक्रॉन ट्रांसमिशन के मामले में मामले में डेल्टा से आगे निकल रहा है, और यह लोगों के बीच बहुत कुशलता से प्रसारित होता है। हालांकि दुनिया भर में ओमिक्रॉन के मामले अधिक हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि सभी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित होंगे।''












Click it and Unblock the Notifications