पीएम मोदी की कोरोना ब्रीफिंग का कांग्रेस-SAD ने किया बहिष्कार, सुखबीर बादल बोले- पहले कृषि कानूनों पर हो चर्चा

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज शिरोमणि अकाली दल COVID-19 पर पीएम मोदी की ब्रीफिंग का बहिष्कार करेगा।

नई दिल्ली, 20 जुलाई। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज शिरोमणि अकाली दल COVID-19 पर पीएम मोदी की ब्रीफिंग का बहिष्कार करेगा। कृषि मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने के बाद ही इसमें भाग लिया जाएगा।

Sukhbir Singh Badal

वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस इस ब्रीफिंग में शामिल नहीं होगी। बता दें कि आज शाम 6 बजे स्वास्थ्य सचिव नेताओं को संबोधित करेंगे। कोरोना को देश में किस तरह प्रबंधित किया जा रहा है, इसको लेकर भी स्वास्थ्य सचिव द्वारा प्रजेन्टेशन देने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से हरियाणा में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की जानें गईं, सरकार बोली- सिर्फ 54 बच्चे अनाथ हुए

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने संसद में कहा कि खामियों का दोष लेने के बजाय पीएम ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को बलि का बकरा बना दिया। उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टरों और पैरामेडिक्स सहित कोविड योद्धाओं को श्रद्धांजलि देता हूं। मैं उन लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने कोविड 19 की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में ऑक्सीजन लंगर चलाकर लोगों की मदद की।

Recommended Video

    Mallikarjun Kharge का PM Modi पर वार, कहा- Harsh Vardhan को बनाया बलि का बकरा | वनइंडिया हिंदी

    लॉकडाउन को लेकर बोला भाजपा पर हमला
    खड़गे ने लॉकडाउन को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, नोटबंदी की तरह रातों-रात लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया। सरकार ने इसकी तैयारी नहीं की थी। लोगों को वापस ले जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। लोगों की आजीविका प्रभावित हुई। सरकार को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिये।

    उन्होंने कहा सरकार ने लोगों से मास्क पहनने के लिए कहा, लेकिन विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान हुई रैलियों में सभी नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाई गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+