केजरीवाल को हम कुर्सी छोड़कर भागने नहीं देंगे: भाजपा

केजरीवाल के इस्तीफे वाली बात पर बीजेपी नेता हर्षवर्धन ने ट्वीट करके केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अरविंद केजरीवाल जी, आपने जनलोकपाल के मुद्दे पर हर जगह इतना हंगामा मचा रखा है, लेकिन अभी तक विधायकों को इसकी कॉपी नहीं दी है, ड्रामा बंद कीजिए, बीजेपी आपको इस तरह से इस्तीफा देकर भागने नहीं देगी। हम लोग भी चाहते हैं देश भ्रष्टाचार मुक्त हो और लोकपाल बने लेकिन जिस तरह से आप पेश आ रहे हैं उससे किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। आपको हम कुर्सी छोड़कर भागने नहीं देंगे, आपको हम जनता के साथ धोखा करने नहीं देंगे।
गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही नहीं चाहती हैं कि लोकपाल बिल बने। दोनों ही को अपने भ्रष्टाचारी मित्रों के फंस जाने का डर है। हम जिस लोकपाल बिल की बात करते हैं उसमें जानबूझकर कानूनी अड़ंगा लगाया जा रहे है जबकि संविधान के हिसाब से संविधान के अनुसार पुलिस, कानून एवं व्यवस्था और भूमि के अलावा दिल्ली विधानसभा को अन्य विषयों में विधेयक लाने और पारित करने का अधिकार हासिल है।
केजरीवाल ने कहा कि अगर कांग्रेस उनका इस बिल पर साथ नहीं देगी तो वह अपना पद छोड़ देंगे। गौरतलब है कि दिल्ली मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर लोकपाल विधेयक को लेकर राष्ट्रीय राजधानी का राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। सरकार को बाहर से समर्थन दे रही कांग्रेस ने विधेयक को असंवैधानिक करार देते हुए इसके खिलाफ मतदान करने की घोषणा की है।
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने विधेयक पर सोलिसीटर जनरल से राय मांगी थी। कहा गया है कि दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार की अनुमति के बगैर ऐसे किसी विधेयक को लाने या पारित कराने का अधिकार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications