परवान चढ़ा पुराना इश्क, प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने कर दी उसकी पत्नी की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां केजी से 12वीं कक्षा तक साथ पढ़ने वाले एक इंजीनियर ने अपनी स्कूल की दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। यह घटना एक महीने पहले की है लेकिन साउथ वेस्ट जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस ने पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और विसरा से से हत्या की गुत्थी सुलझाई है। क्योंकि इन रिपोर्ट में हत्या का कारण मुंह दबाना बताया गया था।

शक होने के बाद पुलिस ने शुरू की छानबीन

शक होने के बाद पुलिस ने शुरू की छानबीन

घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि जिसकी हत्या हुई उसका नाम पूजा राय (26) है। जबकि उसके पति का नाम राहुल कुमार मिश्रा (32) और उसके स्कूल की दोस्त और प्रेमिका जो जिसने हत्या में राहुल का साथ दिया उसका नाम प्रद्मा तिवारी (33) है। पुलिस ने बताया कि दोनों झारखंड के धनबाद के रहने वाले हैं। दोनों केजी से 12वीं तक की पढ़ाई साथ की उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए दोनों अलग हो गए थे। राहुल ग्वालियर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई जबकि पद्मा ने नोएडा से एमबीए किया और दोनों गुरुग्राम में अलग-अलग कंपनियों में जॉब कर रहे थे।

व्हाट्सएप्प ग्रुप के जरिए फिर से मिले दोनों

व्हाट्सएप्प ग्रुप के जरिए फिर से मिले दोनों

दरअसल राहुल और पूजा की शादी 2017 में हुई। इससे पहले ही अप्रैल 2015 में पद्मा तिवारी ने अपने स्कूली दोस्तों के लिए व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया था। इसमें राहुल भी जुड़ा हुआ था। धीरे-धीरे फिर एक बार दोनों में दोस्ती हुई। दोनों के बीच में धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। लेकिन इस बीच राहुल की शादी हो गई। इसके बाद भी दोनों के बीच में मिलना जुलना होता रहा। इस बीच पद्मा और पूजा के बीच भी बातचीत होती थी। पद्मा ने पूजा को अच्छी नौकरी लगवाने के लिए उससी सीवी मांगा। तय प्लान के मुताबिक 16 मार्च को राहुल ऑफिस चला गया और पद्मा पूजा से मिलने के लिए उसके घर आ गई।

इस तरह से दिया हत्या को अंजाम

इस तरह से दिया हत्या को अंजाम

दरअसल पद्मा जब पूजा से मिलने के लिए घर आ रही थी उस समय उसने जूस लिया और उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया था। पुलिस के अनुसार जूस पीने के बाद पूजा पूरी तरह से बेहोश नहीं हुई। इसके बाद पद्मा ने तकिये से मुंह दबाकर पूजा की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि इस बीच दोनों के बीच थोड़ी उठा पटक भी हुई। इसके बाद पूजा को सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इधर पद्मा और राहुल खुद को बचाने के लिए एक सुसाइड नोट भी लिख दिये। ताकि पुलिस यह समझे की पूजा ने आत्महत्या किया है। लेकिन अब जब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी तो दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ गया।

यह भी पढ़ें- JAIPUR : फ्लैट में अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती की लाश, रजाई में बांधकर बेड में छिपाया हुआ था शव, VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+