JAIPUR Murder : फ्लैट में अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, VIDEO

Jaipur Hindi news, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना थाना इलाके के एक फ्लैट के अंदर में युवती का शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 30 वर्षीय शादीशुदा युवती का शव बिस्तर में बंद था और चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। मुहाना थानाधिकारी हीरालाल सैनी ने बताया कि मुहाना थाना इलाके के पटेल नगर सिटी फ्लैट में युवती का मकान लेकर रहती थी। उसका शव अर्धनग्न अवस्था में रजाई में बांधकर डबल बॉक्स के बेड में छिपा हुआ पाया गया है।

झुंझुनूं के भागवतपुरा की रहने वाली थी राजबाला

झुंझुनूं के भागवतपुरा की रहने वाली थी राजबाला

( Rajbala Murder Case Jaipur ) मृतका राजबाला चौधरी मूलरूप से झुंझुनूं जिले के भागवतपुरा की रहने वाली थी। उसका अपने परिवार और पति से काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह उनसे अलग रहती थी। फ्लैट के अंदर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट पर बाहर से ताला लगा हुआ मिला। ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर घुसी तो बिस्तर के नीचे बने बक्से में राजबाला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली।

हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू

हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है और मृतका के परिजनों को इस संबंध में सूचना दी है। पुलिस को कमरे से कुछ संदिग्ध वस्तु भी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है जिसके बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

10 साल पहले पढ़ने आई थी जयपुर

10 साल पहले पढ़ने आई थी जयपुर

Muhana पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजबाला 10 साल पहले पढ़ाई के लिए अपने गांव भागवतपुरा से जयपुर आई थी। जयपुर आने के बाद कथित तौर पर राजबाला की गतिविधि संदिग्ध लगने पर परिजन उसे जयपुर से गांव ले गए और उसकी शादी करवा दी। शादी के बाद व परिजनों व पति से झगड़ा करके वापस जयपुर आ गई और पटेल नगर में फ्लैट लेकर रहने लगी।

शराब पीकर करती थी हंगामा

शराब पीकर करती थी हंगामा

राजबाला शराब पीने की आदी हो गई थी। पुलिस को उसके पड़ोसियों ने बताया कि वह अक्सर शराब के नशे में हंगामा किया करती थी। उसके फ्लैट के स्टोर रूम में शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। कमरे में शराब के गिलास रखे हुए थे। पुलिस का कहना है कि वह नशे में कई बार आस-पड़ोस में झगड़ा करती थी, जिसकी शिकायत पड़ोसियों ने थाने में भी दर्ज करवाई है।

​पुलिस को बिस्तर खून फैला हुआ मिला

​पुलिस को बिस्तर खून फैला हुआ मिला

पुलिस को पड़ोसियों ने राजबाला के फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना दी, जिस पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ अंदर देखा तो खून फैल रहा था, जो बेड के बॉक्स से रिस रहा था। बॉक्स को खोलने पर उसमें अर्धनग्न शव देख पुलिस भी सन्न रह गई। पड़ोसियों को दुर्गंध नहीं आए, इसलिए हत्यारे एसी चलाकर छोड़ गए थे।


CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि हत्या लूट के इरादे से की गई थी या रंजिशन, इसका खुलासा हत्यारों के पकड़ में आने के बाद ही होगा। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या पांच-छह दिन पहले हुई है। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+