प्रेगनेंट वाइफ ने किस करते हुए चबा डाली पति की आधी जीभ, अब शायद ही बोल पाए

दिल्ली में एक पत्नी ने किस करते वक्त अपने पति की जीभ ही काट ली। आठ महीने की प्रेगनेंट पत्नी ने ऐसा जानबूझकर किया। पत्नी को अपना पति स्मार्ट नहीं लगता था, इसलिए उसने जानबूझकर पति की जीभ काट ली। डॉक्टरों का कहना है कि अब शख्स शायद जिंदगी में कभी बोल नहीं पाएगा।

Kissing

नई दिल्ली। दिल्ली में एक पत्नी ने किस करते वक्त अपने पति की जीभ ही काट ली। आठ महीने की प्रेगनेंट पत्नी ने ऐसा जानबूझकर किया। पत्नी को अपना पति स्मार्ट नहीं लगता था, इसलिए उसने जानबूझकर पति की जीभ काट ली। डॉक्टरों का कहना है कि अब शख्स शायद जिंदगी में कभी बोल नहीं पाएगा। पीड़ित पति की शिकायत पर प्रेगनेंट पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है।

पति नहीं था पसंद, तो काट दी उसकी जीभ

पति नहीं था पसंद, तो काट दी उसकी जीभ

दिल्ली के रनहोला में एक प्रेगनेंट पत्नी ने जानबूझकर किस करते समय अपने पति की जीभ काट ली। शनिवार को 22 वर्षीय पत्नी ने किस करते समय अपने हमउम्र पति की जीभ इसलिए काट ली, क्योंकि उसे वो स्मार्ट नहीं लगता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्नी को लगता था कि उसका पति स्मार्ट नहीं है और वो उससे खुश नहीं थी। हालांकि लोगों का ये भी कहा है कि दोनों के बीच तालमेल ठीक नहीं था और उनमें अक्सर झगड़े होते थे।

जीवन में शायद ही बोल पाए पति

जीवन में शायद ही बोल पाए पति

दोनों का सभी के सामने एक झगड़ा भी हुआ था, जिसके बाद उनमें सुलह हो गई। स्ट्रीट आर्टिस्ट पति का सफदरजंग अस्पताल में सर्जरी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि वो अब शायद जीवन में दोबारा कभी नहीं बोल पाएगा। पीड़ित पति के पिता ने पुलिस को सूचना दे इस मामले की जानकारी दी। आठ महीने की प्रेगनेंट पत्नि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों ने 20 नंवबर, 2016 को शादी की थी।

पत्नी पर दर्ज हुआ केस

पत्नी पर दर्ज हुआ केस

डीसीपी (बाहरी) सेजु कुरुविला ने बताया कि महिला के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 326 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दो साल पहले शादी की थी। उसे अपना पति पसंद नहीं था और वो शादीशुदा जिंदजी से परेशान था। इसके कारण, वह अक्सर उसके साथ झगड़ा करती थी। शनिवार की शाम को दोनों में फिर लड़ाई हुई। इसके बाद पति ने पत्नी को किस कर मनाने की कोशिश की। पत्नी ने पहले तो अपने पति को किस करने की इजाजत दी, लेकिन फिर उसकी जीभ काट ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+