हुई थी लव मैरिज, लेटर में 'बिहारी पति एतबार के लायक नहीं' लिख भागी पत्‍नी

पटना। बिहार में प्‍यार, शादी और फिर एतबार को लेकर तकरार का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। लव मैरिज करने के करीब चार साल बाद पत्‍नी अपने पति को छोड़कर भाग गई। उसका इकलौता बेटा था और वो उसे भी लेकर भाग गई। भागने से पहले उसने पति के नाम पत्र लिखा जिसमें उसने लिखा कि उसे अब उसपर एतबार नहीं रहा। मामला तब सामने आया तब पति वो लेटर लेकर शिकायत दर्ज करवाने आरा शहर के नवादा थाने में पहुंचा। इसके बाद नवादा थाने के इंस्पेक्टर से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से हुआ प्‍यार

कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से हुआ प्‍यार

आरा के रहने वाले रंजीत कुमार ने बताया कि नौकरी की शुरुआत के वक्‍त वो गाजियाबाद आया था। यहां वो एक कंपनी में काम करने लगा। यहीं काम के दौरान कंपनी में काम करने वाली लड़की पर उसका दिल आ गया। प्रियंका गोरखपुर की रहने वाली थी। धीरे-धीरे दोनों नजदीक आ गए और फिर साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली।

कास्‍ट अलग होने के चलते घरवालों ने नहीं स्‍वीकारा

कास्‍ट अलग होने के चलते घरवालों ने नहीं स्‍वीकारा

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक लड़की दूसरे कास्‍ट की थी जिसके चलते रंजीत के घरवाले उससे नाराज थे। वो उसे स्‍वीकार भी नहीं कर रहे थे। इसके बाद रंजीत ने घर छोड़कर किराए पर मकान ले लिया और रहने लगा। उसने नौकरी भी छोड़ दी और बिजनेस करने लगा। दोनों को एक बेटा हुआ था।

क्‍या लिखा पत्र में

क्‍या लिखा पत्र में

रंजीत ने पुलिस को जो पत्र सौंपा उसके मुताबिक प्रियंका ने लिखा है कि बिहारी पति पर एतबार नहीं रहा। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रियंका के घरवालों से भी इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+