Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video:प्रधानमंत्री बनने से पहले रो पड़े थे अटल बिहारी वाजपेयी

Video:प्रधानमंत्री बनने से पहले रो पड़े थे अटल बिहारी वाजपेयी शॉर्ट हेडलाइन Video:पीएम बनने से पहले रो पड़े थे अटल बिहारी वाजपेयी

नई दिल्‍ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के भीष्‍म पितामह अटल बिहारी वाजपेयी अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को एम्‍स में उनका निधन हो गया। वाजपेयी की भाषण शैली, परमाणु परीक्षण से लेकर कारगिल तक कई ऐसी बातें हैं, जो बताती हैं वह विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। बड़े फैसले लेते वक्‍त वाजपेयी कभी डरे नहीं, न ही कभी सत्‍ता के लिए सिद्धांतों से समझौता करते दिखे। वह वर्षों तक देश की सत्‍ता का केंद्र रहे, लेकिन राजनीति के शिखर बैठने के बाद भी वह बेहद विनम्र और संवदेनशील भी थे। ऐसा ही एक किस्‍सा है 1996 का। जब वाजपेयी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे थे। इसी दौरान वरिष्‍ठ पत्रकार राजीव शुक्‍ला ने अटल बिहारी वाजपेयी का एक इंटरव्‍यू लिया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि वाजपेयी इस इंटरव्‍यू में बात करते-करते रो पड़े थे।

Video:पीएम बनने से पहले रो पड़े थे अटल बिहारी वाजपेयी

पत्रकार के इस सवाल पर रो पड़े थे वाजपेयी

पत्रकार ने सवाल पूछा- इतनी सारी सिक्‍योरिटी, सारा तामझाम, सारे बंधन, मुलाकातियों की भीड़, इतना सब हो गया, आप बंधे-बंधे महसूस नहीं करते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए वाजपेयी भावुक हो गए। बोले- मैं बहुत बंध हुआ महसूस करता हूं। इतना कहने के बाद वाजपेयी रो पड़े। इस पर पत्रकार राजीव शुक्‍ला ने कहा- आप इमोशनल हो रहे हैं। जवाब में वाजपेयी ने कहा, 'मैं जबसे आया हूं तब से ये कह रहा हूं कि इतनी सिक्‍योरिटी की क्‍या जरूरत है। रास्‍ते बंद हैं, सड़कें रुक जाएं, ऐसा लगता है जैसे हड़ताल हो रही हो। देशवासी इतने दूर खड़े कर दिए जाएं। हमारे अपने कार्यकर्ता हमारे अपने पास न आ सकें। उनको समझाना भी मुश्किल है। उचित प्रबंध ठीक है।'

कभी अकेला महसूस करते हैं? वाजपेयी ने बिना देरी किए दिया जवाब

आमतौर पर राजनेता निजी भाव को साझा करने से डरते हैं। वे निजी जीवन में किन परेशानियों से गुजर रहे हैं इसका जिक्र कभी नहीं करते हैं, लेकिन वाजपेयी की बात और थी। वह कभी किसी से यह कहते नहीं दिखे कि आपने यह सवाल क्‍यों पूछ लिया। राजीव शुक्‍ला ने जब उनसे पूछा कि एकाकीपन का भाव रहता है, कभी अकेला महसूस करते हैं? जवाब में वाजपेयी ने बिना लागपलेट कहा- हां अकेलापन तो महसूस करता हूं।

शादी के सवाल पर वाजपेयी ने दिया ये जवाब

अटल बिहारी वाजपेयी से जब शादी के बारे में सवाल पूछा गया तो वह बोले- घटनाचक्र ऐसा चलता गया कि मैं उसमें उलझता चला गया और विवाह का मुहूर्त नहीं निकला। इस पर पत्रकार ने एक और सवाल पूछा- कोई अफेयर भी नहीं हुआ जिंदगी में। वाजपेयी मुस्‍कुरा दिए और बोले- अफेयरों की चर्चा नहीं की जाती है सार्वजनिक रूप से।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+