Vijeta Dahiya को कॉकरोच पार्टी ने प्रवक्ता पद से 47 दिन में ही क्यों हटाया? गिनाई गलतियां, बर्गर खाते VIDEO

Cockroach Party Removed Vijeta Dahiya Reason: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तेजी से उभरते आंदोलन में एक बड़ा विवाद सामने आया है। पार्टी ने 21 जुलाई यानी मंगलवार को प्रवक्ता पद से विजेता दहिया को हटा दिया है। आरोप है कि 20 जुलाई 2026 को 'संसद चलो' मार्च में विजेता अनुपस्थिति रहे। CJP ने आधिकारिक बयान में उनकी हरकतों को 'बेहद असंवेदनशील' बताया और कहा कि यह आंदोलन के मूल्यों के खिलाफ है।

आपको बता दें कि मात्र 47 दिनों में नियुक्ति से हटाए जाने का यह फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। बीती 3 जून को सीजेपी ने अपने प्रतिनिधित्व के लिए तीन प्रवक्ताओं को चुना था, उसमें विजेता दहिया प्रमुख रहे। आइए जानते हैं कि क्या-क्या गलतियां विजेता को ले डूबीं?

why-was-vijeta-dahiya-removed-as-cjp-spokesperson

6 जून से शुरू विरोध 20 जुलाई को हुआ उग्र

NEET पेपर लीक, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट छात्रों की मौत पर परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा...को लेकर 6 जून से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। सबसे पहले, सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, जून 2026 में भारत लौटे। इसके बाद, 6 जून से ही राज्यवार प्रदर्शन किया गया।

20 जून से जंतर-मंतर पर डेरा डालकर अपने समर्थकों के साथ बैठ गए। 29 जून को लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् हैं सोनम वांगचुक भी उनके इस आंदोलन से जुड़कर भूख हडताल की। 20 जुलाई को CJP ने जंतर-मंतर से सुबह 9 बजे 'संसद कूच' किया। इस दौरान, पुलिस से नोकझोंक हुई। आंसू गैस, लाठीचार्ज, जमकर हड्डियां टूटीं। कई छात्र घायल हुए और तनावपूर्ण माहौल बना।

छात्र खा रहे थे लाठियां, CJP प्रवक्ता विजेता दहिया खा रहे थे बर्गर

उधर, विजेता दहिया का बर्गर किंग आउटलेट में बर्गर खाते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में उन्हें विरोध स्थल के पास मॉल में रेस्टोरेंट के अंदर देखा गया। आलोचकों ने सवाल उठाया कि जब हजारों प्रदर्शनकारी पुलिस हिंसा का सामना कर रहे थे, तब प्रवक्ता रेस्तरां में क्यों थे? इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स से सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि एक तरफ छात्र लाठियां खा रहे थे, दूसरी तरफ विजेता दहिया बर्गर का मजा ले रहे थे।

CJP ने आधिकारिक X पोस्ट में लिखा कि हम अपनी प्रवक्ता विजेता दहिया की बेहद असंवेदनशील हरकतों की कड़ी निंदा करते हैं... ऐसा आचरण अस्वीकार्य है। इसके साथ ही उन्हें सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया।

विजेता दहिया का बचाव- 'मैं भूखा था, बर्गर खाऊंगा'

वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए दहिया ने सफाई दी। कहा कि कई दिनों से बिना नींद के प्रदर्शन में सक्रिय थे। भूख लगने पर खाना खाना अपराध नहीं है। क्या यह नौकरी है? मुझे वेतन मिलता है? मैं राष्ट्र के लिए काम कर रहा हूं। बाद में उन्होंने कहा कि बर्गर में रिफाइंड आटा और ट्रांस फैट होने की जानकारी के बाद इसे न खाने का फैसला किया है।

एक अन्य वीडियो में उन्होंने 'अंधभक्तों, बिस्किट खाओ' जैसी टिप्पणी की और लोगों को जंतर मंतर बुलाते हुए बर्गर-पिज्जा खिलाने का जिक्र किया। नृत्य और रंगीन कपड़ों पर भी पहले आलोचना हो चुकी थी, जिसका उन्होंने बचाव किया कि ये आंदोलन के मुद्दों से ध्यान भटकाने वाली बातें हैं। उन्होंने दावा किया कि मार्च खत्म होने के बाद ही वे वहां गए थे और विरोध स्थल पर मौजूद थे।

Who Is Vijeta Dahiya: विजेता दहिया कौन हैं?

विजेता दहिया एक राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक, फिल्म निर्माता और कंटेंट क्रिएटर हैं। वे, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के पूर्व छात्र हैं। उनके काम की बात करे तों, कई यूट्यूब क्रिएटर्स जैसे ध्रुव राठी के लिए राजनीतिक शोध और कंटेंट डेवलपमेंट का काम करते हैं। उन्होंने कई हरियाणवी फिल्में 'दरार' (Dararen) और 'ओपरी पराई' लिखीं व निर्देशित कीं।

वो गलतियां, जो विजेता दहिया को ले डूबीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+