CJP Protest: 'मेरे बच्चों पर टीयर गैस के गोले दागे गए', Arvind Kejriwal का दावा, कौन हैं हर्षिता-पुलकित?

Arvind Kejriwal Kids Face Tear Gas: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (21 जुलाई) को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई अंग्रेजों की बर्बरता से भी बदतर थी। केजरीवाल ने कहा कि वीडियो में दिखा कि पुलिस लड़कियों और छात्रों को बिना किसी उकसावे के पीटती रही और उन पर लाठीचार्ज करती रही। उन्होंने इसकी तुलना 1919 में जलियांवाला बाग में जनरल डायर की बर्बरता से की।

इतना ही नहीं, केजरीवाल ने दावा किया कि निहत्थे छात्रों-छात्राओं पर बर्बरता की गई। यहां तक कि उनके अपने बच्चों पर भी टीयर गैस के गोले छोड़े गए। इस बीच, केजरीवाल के बच्चों पर सभी का ध्यान केंद्रित हो गया। आइए Oneindia Hindi आपको रूबरू कराता है कि कौन हैं केजरीवाल के बच्चे हर्षिता और पुलकित? क्या करते हैं?

cjp-protest-arvind-kejriwal-claims-tear-gas

CJP Protest क्या है? 'संसद चलो' मार्च में आंसू गैस-लाठीचार्ज

Cockroach Janata Party मुख्य रूप से छात्रों और युवाओं का आंदोलन है। इसमें NEET, UGC-NET परीक्षाओं में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की खामियों के सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। पेपर लीक के चलते छात्रों की मौतों पर परिजनों को 1 करोड़ मुआवजे की भी मांग है। प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई हफ्तों से डेरा डाले हैं।

cjp-protest-arvind-kejriwal-claims-tear-gas

'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में आंदोलन आगे बढ़ा। देखते ही देखते इसमें एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी जुड़े और भूख हड़ताल में 29 जून 2026 से बैठ गए। 20 जुलाई को जंतर-मंतर से 'संसद कूच' ने तीखा रूप ले लिया। पुलिस ने आंसू गैस (टीयर गैस) के गोले दागे, लाठीचार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

cjp-protest-arvind-kejriwal-claims-tear-gas

Arvind Kejriwal Release Help Line Number: केजरीवाल ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने घायल प्रदर्शनकारियों को मेडिकल मदद और हिरासत में लिए गए छात्रों के परिवारों को कानूनी मदद देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 8588833548 शुरू किया है। केजरीवाल ने कहा कि मैं प्रदर्शनकारियों के माता-पिता और परिवार के सदस्यों से कहना चाहता हूं कि आपको डरने की जरूरत नहीं है, हम आपके साथ हैं। हेल्पलाइन नंबर पर मैसेज भेजें। हम आपसे संपर्क करेंगे और कानूनी व मेडिकल मदद देंगे।

पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे केजरीवाल

cjp-protest-arvind-kejriwal-claims-tear-gas

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद केजरीवाल पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन गए। केजरीवाल ने हिंदी में एक X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में कहा कि हम अभी पार्लियामेंट स्ट्रीट स्टेशन पहुंचे हैं। हम अभी उनके कमरे के बाहर बैठे हैं और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस को ये जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए कि सोमवार के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी सभी FIR की पूरी लिस्ट, और उन बच्चों की लिस्ट जिन्हें, बिना FIR के गिरफ्तार किया गया है और वे किस जेल में हैं। केजरीवाल ने छात्रों और उनके माता-पिता से चिंता न करने को कहा। उन्होंने कहा कि आप हमारे अपने हैं, हम आपका कुछ नहीं बिगड़ने देंगे।

Who Is Harshita Kejriwal: कौन हैं हर्षिता केजरीवाल? अरविंद केजरीवाल की बड़ी बेटी

cjp-protest-arvind-kejriwal-claims-tear-gas

हर्षिता केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं। वे पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं हैं। हाईस्कूल में 98% और इंटर में 96% अंक हासिल करके माता-पिता का मान बढ़ाया। साल, 2014 में जेईई एडवांस (JEE Advanced) क्लियर करके IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering) में ग्रेजुएशन किया। IIT के बाद BCG (Boston Consulting Group) जैसी कंपनियों से जुड़ीं। अब वे हेल्थ-टेक स्टार्टअप 'बेसिल' (Basil) की सह-संस्थापक और CEO हैं। अप्रैल 2021 में कॉलेज मित्र और अब पति संभव जैन के साथ स्टार्टअप शुरू किया। अप्रैल 2025 में संभव से शादी हो गई।

Who Is Pulkit Kejriwal: कौन है पुलकित केजरीवाल?: इंजीनियरिंग का सितारा

cjp-protest-arvind-kejriwal-claims-tear-gas

केजरीवाल दंपति के छोटे बेटे पुलकित हैं। वे भी पढ़ाई में माहिर रहे। स्कूल में हमेशा टॉपर रहे। इंटर में 96.4% अंक हासिल किए। पुलकित ने भी जेईई मेन्स (JEE Mains) क्लियर करने के बाद जेईई एडवांस (JEE Advanced) भी पास किया। 2019-2023 में IIT दिल्ली से B.Tech (Biotechnology) पूरा किया।

CJP Protest में 5 FIR, 110 पुलिसकर्मी, 65 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल

आपको बता दें कि, 20 जुलाई को संसद कूच मार्च में तोडफोड से लेकर उपद्रप करने वालों पर 5 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के एक्शन में 65 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए, जबकि 110 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 5 IPS लेवल के अधिकारी भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+