वीडियो: यमुना ठाकुर ने अक्षय कुमार को बताया क्यों मनाली घूमने आना चाहिए?
नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों के सितारे अक्षय कुमार आज कल अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मनाली में हैं।

इस दौरान अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग देखने और उनसे मिलने कई लोग आ रहे हैं।
इसी दौरान अक्षय कुमार की मुलाकात एक मनाली की रहने वाली ही एक महिला यमुना ठाकुर से हुई।
अक्षय कुमार ने अपनी इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर डाला है।
यह वीडियो करीब 1.44 मिनट का है। इस वीडियो में अक्षय कुमार ने यमुना ठाकुर ने पूछा कि मनाली में क्या-क्या है? साथ ही यह भी पूछा कि कुल्लू मनाली में सबसे अच्छा क्या है?
यही नहीं यमुना ठाकुर ने अक्षय कुमार को यह भी बताया कि मनाली घूमने क्यों आना चाहिए। क्या आप नहीं जानना चाहेंगे कि मनाली घूमने क्यों आना चाहिए। देखिए शर्माते हुए कैसे यमुना ठाकुर ने की अक्षय कुमार से बात।












Click it and Unblock the Notifications