'कहां गायब हो गए विकास दिव्यकीर्ति, अवध ओझा, अलख पांडे सर', इन दिग्गज UPSC टीचरों पर क्यों भड़के लोग?
Rau's IAS Coaching Centre Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राऊज आईएएस स्टडी सर्किल कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की हुई दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। गली-नुक्कड़ से लेकर संसद तक में कोचिंग हादसे पर चिंता जताई गई।
UPSC की तैयारी कर रहे तीन छात्रों श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन दलविन की मौत के बाद से ही राजेंद्र नगर में हजारों की संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आम जनता सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर रही है। लेकिन UPSC इकोसिस्टम के सेलेब्रिटी बने विकास दिव्यकीर्ति, अवध ओझा, अलख पांडे, शुभ्रा रंजन जैसे शिक्षक खामोश हैं। उनकी चुप्पी छात्रों में और आक्रोश भर रही है।

राजेंद्र नगर की घटना के बाद क्यों ट्रोल हो रहे हैं UPSC सेलेब्रिटी शिक्षक?
UPSC की तैयारी कराने वाले विकास दिव्यकीर्ति से लेकर अवध ओझा तक जैसे शिक्षक किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। इनके मोटिवेशनल वीडियो पर करोड़ों में व्यूज आते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जिन्होंने इन शिक्षकों को सेलेब्रिटी बनाया, वो आज इन्ही लोगों का साथ देने के लिए बाहर नहीं निकले हैं। ऐसे में इस हादसे के बाद UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों में इन सेलेब्रिटी टीचरों के खिलाफ काफी गुस्सा है।
ये भी पढ़ें- जानें Vikas Divyakirti की कहानी, कभी फैमिली प्रेशर में शुरू की थी IAS की तैयारी, आज हैं युवाओं के लिए प्रेरणा
छात्रों से लेकर सोशल मीडिया पर इन UPSC सेलेब्रिटी शिक्षकों को फॉलो करने वालों को इस बात की हैरानी है कि तीन एस्पिरेंट्स की मौत हो गई है और इन्हें सोशल मीडिया पर भी इस मामले पर कुछ बोलने का वक्त नहीं मिला है। कईयों ने लिखा है कि, आज जब इन एस्पिरेंट्स को सबसे ज्यादा अपने रोल मॉडल वाले टीचर की जरूरत थी तो वह नहीं आए, तो अब क्या मुंह लेकर वह अपने एसी कारों में बैठकर अगले दिन कोचिंग सेंटर में पढ़ाने आएंगे।

सोशल मीडिया पर भड़के लोगों ने विकास दिव्यकीर्ति से लेकर अवध ओझा को खूब सुनाया
यूजर @Lawyer_Ravish ने लिखा, ''कहां है? विकास दिव्यकिर्ती सर, कहां है? अवध ओझा सर, कहां है? शुभ्रा रंजन मेम, कहां है? अखिल मूर्ति सर? कहां है? राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर सभी टीचर, जिन माता पिता के बच्चो की फीस से आपका घर चलता है, क्या आप उन बच्चों के लिए इतना भी नही कर सकते? सिर्फ एथिक्स पढ़ाने के लिए है, व्यवहार में लाने के लिएं नहीं।''
कहाँ है? विकास दिव्यकिर्ती सर
— Ravish (@Lawyer_Ravish) July 29, 2024
कहाँ है ? अवध ओझा सर
कहाँ है ? शुभ्रा रंजन मेम
कहाँ है ? अखिल मूर्ति सर
कहाँ है ?राजेन्द्र नगर और मुखर्जी नगर सभी टीचर
जिन माता पिता के बच्चो की फीस से आपका घर चलता , क्या आप उन बच्चों के लिए इतना भी नही कर सकते?
सिर्फ एथिक्स पढ़ाने के लिए है… pic.twitter.com/NlYNhwNrFi
यूजर @mnu_295 ने लिखा, ''अब कहां विकास दिव्यकीर्ति, कहां है अवध ओझा??? "कल कोई आग लगने से मरा था, आज कोई बाढ़ से तो दो दिन पहले कोई करंट से मर गया" लोगों का दुख, दर्द.... इन सबका जिम्मेदार कौन है।''
अब कहां विकास दिव्यकीर्ति, कहां है अवध ओझा ???
"कल कोई आग लगने से मरा था, आज कोई बाढ़ से तो दो दिन पहले कोई करंट से मर गया"
लोगों का दुःख, दर्द.... इन सबका जिम्मेदार कोन 😏🤦#UPSCaspirants # pic.twitter.com/y8I1coPcGp
— Manoj Choudhary (@mnu_295) July 29, 2024
यूजर @nagendr_24 ने लिखा, ''कहां है? विकास दिव्यकिर्ती सर, कहां है? अवध ओझा सर, कहां है? शुभ्रा रंजन मेम, कहां है? अखिल मूर्ति सर? कहा गायब हो गए, सब लोग, बच्चों का भविष्य बनाने के नाम पर जो अपना भविष्य बना रहे हैं, उनमें से कोई भी आज राजेंद्र नगर की घटना पर विद्यार्थियों के लिए अपनी आवाज बुलंद नही कर रहे हैं? क्यों?''
कहाँ है? विकास दिव्यकिर्ती सर
— Nagendra pandey (@nagendr_24) July 29, 2024
कहाँ है ? अवध ओझा सर
कहाँ है ? शुभ्रा रंजन मेम
कहाँ है ? अखिल मूर्ति सर
कहा गायब हो गए, सब लोग
बच्चों का भविष्य बनाने के नाम पर जो अपना भविष्य बना रहे हैं उनमें से कोई भी आज #राजेन्द्र_नगर की घटना पर विद्यार्थियों के लिए अपनी आवाज बुलंद नही कर… pic.twitter.com/NJaxGr0tzb
यूजर @vannumeena0 ने कहा, ''ओल्ड राजेंद्र नगर" की इस दुर्घटना के बाद,अलख पांडे सर, खान सर, विकास दिव्यकीर्ति सर और अवध ओझा सर सभी अचानक से गायब हो गए हैं। ये सभी शिक्षक बच्चों के भविष्य के नाम पर अपना भविष्य बना रहे थे, लेकिन अब जब बच्चों को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है, तो वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो केवल अपने स्वार्थ के लिए काम करते हैं और बच्चों के भविष्य की परवाह नहीं करते हैं।''
"ओल्ड राजिंदर नगर" की इस दुर्घटना के बाद, 😱
अलख पांडे सर, खान सर, विकास दिव्यकीर्ति सर और अवध ओझा सर सभी अचानक से गायब हो गए हैं। 😱ये सभी शिक्षक बच्चों के भविष्य के नाम पर अपना भविष्य बना रहे थे, लेकिन अब जब बच्चों को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है, तो वे कहीं दिखाई नहीं दे… pic.twitter.com/5ThCcukqv2
— Vandana Meena (@vannumeena0) July 29, 2024
यूजर @ASHOKLALSOT24 ने कहा, ''विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा जैसे बड़े कोचिंग वाले सारे लोग एक ट्वीट तक क्यों नहीं कर रहे हैं? ज्ञान तो बहुत देते हैं। दिल्ली के कोचिंग सेंटर में अपने साथियों की मौत के बाद पूछ रहे हैं प्रदर्शनकारी छात्रों को जवाब दीजिए।''
विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा जैसे बड़े कोचिंग वाले सारे लोग एक
— ASHOK_LALSOT (@ASHOKLALSOT24) July 29, 2024
ट्वीट तक क्यों नहीं कर रहे हैं ?
ज्ञान तो बहुत पेलते है।
दिल्ली के कोचिंग सेंटर में अपने साथियों की मौत के बाद पूछ रहे हैं प्रदर्शनकारी छात्र #RaoIAS#DelhiCoachingIncident #UPSCaspirants#RajenderNagar pic.twitter.com/GCdHp5mkJY
यूजर @SinghKinngSP ने कहा, ''ओल्ड राजेंद्र नगर की इस घटना के बाद, अलख पांडे सर, खान सर, विकास दिव्यकीर्ति सर और अवध ओझा सर सभी अचानक से गायब हो गए हैं। ये सभी शिक्षक बच्चों के भविष्य के नाम पर अपना भविष्य बना रहे थे।''
"ओल्ड राजिंदर नगर" की इस दुर्घटना के बाद, 😱
अलख पांडे सर, खान सर, विकास दिव्यकीर्ति सर और अवध ओझा सर सभी अचानक से गायब हो गए हैं। 😱ये सभी शिक्षक बच्चों के भविष्य के नाम पर अपना भविष्य बना रहे थे,#ArvindKejriwal https://t.co/teYGm7qd58 pic.twitter.com/vPzLDG6dsG
— Mahima Yadav (@SinghKinngSP) July 29, 2024
अब देखने वाली बात ये होगी कि, ऐसी ट्रोलिंग के बाद भी क्या ये शिक्षक चुप्पी साधे रखेंगे या छात्रों के अधिकार के लिए उनके साथ खड़ें होंगे। उम्मीद है इन छात्रों की जानों की इतनी कीमत होगी कि यहां से आगे चीजों में सुधार होगा या इस इकोसिस्टम के पतन की शुरुआत होगी।
विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर भी हुआ है सील
बता दें कि इस मामले में मुखर्जी नगर में दिल्ली नगर निगम (MCD) ने आईएएस गुरु विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर 'दृष्टि आईएएस' को भी सील किया है। दृष्टि आईएएस सेंटर नेहरू विहार में वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चल रहा था। सुरक्षा कारणों से कोचिंग सेंटर को सील किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications