Unacademy के टीचर करण सांगवान की बर्खास्तगी पर क्यों मचा है बवाल? अब CM केजरीवाल ने भी उठाए सवाल

Unacademy Teacher Karan Sangwan: एडटेक फर्म Unacademy के शिक्षक करण सांगवान को बर्खास्त कर दिया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। शिक्षक करण सांगवान ने ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्रों से शिक्षित उम्मीदवारों को वोट करने की अपील की थी। जिसकी वजह से एडटेक फर्म ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

एडटेक फर्म ने कहा कि क्लास व्यक्तिगत राय और विचार साझा करने की जगह नहीं है। करण सांगवान ने नियमों का उल्लंघन किया है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी Unacademy के टीचर करण सांगवान की बर्खास्तगी पर सवाल उठाए हैं।

Unacademy Teacher Karan Sangwan

'क्या पढ़े लिखे लोगों को वोट देने की अपील करना अपराध है: CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे पर विचार साझा करते हुए हैरानी जताई कि क्या लोगों से शिक्षित व्यक्ति को वोट देने के लिए कहना अपराध है।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया , ''क्या पढ़े लिखे लोगों को वोट देने की अपील करना अपराध है? यदि कोई अनपढ़ है, व्यक्तिगत तौर पर मैं उसका सम्मान करता हूँ। लेकिन जनप्रतिनिधि अनपढ़ नहीं हो सकते। ये साइंस और टेक्नोलॉजी का ज़माना है। 21वीं सदी के आधुनिक भारत का निर्माण अनपढ़ जनप्रतिनिधि कभी नहीं कर सकते।''

कंपनी ने बताया शिक्षक करण सांगवान को क्यों किया बर्खास्त?

Unacademy के सह-संस्थापक रोमन सैनी ने कहा कि करण सांगवान ने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया था और इसलिए कंपनी को एक्शन लेना पड़ा।

रोमन सैनी ने ट्वीट कर कहा, ''हम एक एजुकेशनल प्लेटफॉर्म हैं, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसा करने के लिए हमने अपने सभी शिक्षकों के लिए एक सख्त आचार संहिता लागू की है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे शिक्षक छात्रों को निष्पक्ष ज्ञान दें। हम जो कुछ भी करते हैं उसके केंद्र में हमारे शिक्षार्थी होते हैं। कक्षा व्यक्तिगत राय और विचार साझा करने की जगह नहीं है क्योंकि वे उन्हें गलत तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। वर्तमान स्थिति में, हमें करण सांगवान से अलग होने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वह आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे थे।''

Unacademy Teacher Karan Sangwan

Unacademy के टीचर करण सांगवान ने क्या कहा?

करण सांगवान ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया है और घोषणा की है कि वह 19 अगस्त के विवाद के बारे में बताएंगे। करण सांगवान ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण मैं विवादों में हूं और उस विवाद के कारण मेरे कई छात्र जो न्यायिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बहुत कुछ भुगतना पड़ रहा है। उनके साथ-साथ मुझे भी परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+