तो इसलिए बेहद जरूरी था म्यांमार की सीमा पर सेना का ऑपरेशन
नई दिल्ली। म्यांमार की सीमा पर भारतीय सेना ने दूसरी बार बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। बुधवार को भारतीय सेना की पैरार कमांडोज़ की टीम ने इंडो-म्यांमार सीमा पर सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है, सेना ने यहां छिपे एनएससीएन-के के आतंकियों पर निशाना साधा और उन्हें मार गिराया है, हालांकि सेना ने यह साफ किया है कि यह सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थी, लेकिन इस ऑपरेशन में कई आतंकी मारे गए हैं, जबकि भारतीय सेना के किसी भी जवान को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।
इसे भी पढ़ें- भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रही थी पाक की 'BAT', सेना ने दिया जवाब

100 आतंकी छिपे थे
भारतीय सेना का यह ऑपरेशन इसलिए भी जरूरी हो गया था क्योंकि यहां एनएससीएन-के के 100 आतंकी छिपे हुए थे, इन आतंकियों ने पिछले कुछ महीनों में यहां अपना ठिकाना बनाया था, ये सभी सीमा को पार करने की भी योजना बना रहे थे ताकि भारत में किसी बड़े हमले को अंजाम दे सके। इन आतंकियों ने सेना का ध्यान भटकाने की भी कोशिश की थी, जोकि यहां मौजूदा समय में रोहिंग्या मुस्लिमों की समस्या में उलझी है।

सुबह 4.45 पर हुआ ऑपरेशन
भारतीय सेना की पैरा कमांडों टीम ने इस स्ट्राइक को अंजाम दिया है, जिसने नागा आतंकी ग्रुप को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। यह ऑपरेशन लंगखू गाव के करीब किया गया है, जोकि म्यांमार सीमा के पास है। अधिकारियों के अनुसार इस ऑपरेशन को सुबह 4.45 बजे किया गया था, भारतीय सेना को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। साथ ही सेना ने इस बात को दोहराया है कि यह सर्जिकल स्ट्राइक नहीं है। कुछ दिन पहले ही भारतीय सेना को इन आतंकियों के यहां छिपे होने के पुख्ता सबूत मिले थे। अधिकारियों का कहना है कि ये आतंकी धीरे-धीरे यहां बढ़ रहे थे, ये लोग भारत पर हमले की तैयारी में थे, भारतीय सेना इनपर नजीदीकी से नजर रख रही थी और इनकी हर गतिविधि को मॉनीटर कर रही थी।

2015 में भी किया गया था ऑपरेशन
इससे पहले भारतीय सेना ने जून 2015 में ऐसा ही ऑपरेशन किया था, यह ऑपरेशन भी उसी जगह पर किया गया है, जहां पहला ऑपरेशन किया गया था। सेना ने 2015 में यह ऑपरेशन ठीक उसके बाद किया था जब आतंकियों ने 18 जवानों को मणिपुर में मार गिराया था। सेना के अधिकारियों का कहना है कि भारतीय सेना ने इन आतंकियों के ठिकानों पर एकदम से हमला किया और तकरीबन 30 ठिकानों को तबाह कर दिया, जिसमें कई आतंकी मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications