सोने वाले तो और भी हैं फिर राहुल की नींद पर बवाल क्यों ?

rahul gandhi
नयी दिल्ली। कल कोलसभा में जो कुछ भी हुआ उनसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आलोचनाओं के घेरे में ला दिया। देश महंगाई की आग में जल रहा है, इस मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा हो रही थी, पूरा देश ज गा था, लेकिन राहुल गांधी सदन में सो रहे थे। राहुल के सोने की वीडियो जैसे ही मीडिया में आई आलोचनाओं का दौर शुरु हो गया।

संसद में राहुल को नींद क्या आई, जैसे पूरा देश जाग उठा। लोगों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि जब लोकसभा में एक बेहद अहम मसले पर चर्चा हो रही थी, तो राहुल गांधी सो कैसे सकते है। कांग्रेस के 'युवराज' राहुल के सदन में सोते पाए जाने पर चुटकी ली जाने लगी, लेकिन ऐसा नहीं है कि राहुल पहले ऐसे सांसद है जो सदन में सोते पाए गए।

सोने वाले तो कई और भी है फिर राहुल की नींद पर इतना बवाल क्यों ? राहुल से पहले लोकसभा में हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह को सोते पाया गया है। उन्हें तो सदन में सोने की आदत है। वीरभद्र जब सदन में आते हैं, तो पूरी तत्परता के साथ सो जाते हैं।

इतना ही नहीं जब महंगाई के मुद्दे पर चर्चा के वक्त राहुल सो रहे थे तो ठीक उसी वक्त मोदी के मंत्री संतोष गंगवार भी झपकी ले रहे थे। एचडी देवगौड़ा भी ऐसी जगह सोकर नाम कमा चुके हैं, जो कम से कम सोने के लिए तो नहीं ही बनी है। हाल ही में दिग्विजय सिंह की एक फोटो खूब वायरल हुई, जब वे कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के साथ एक मंच पर ही सोते पाए गए।

दरअसल हमारे सियासतदानों को कई सारे काम निपटाने होते हैं। उन्हें कई बैठकों में भाग लेना होता है। इनमें से कई तो अहले सुबह, जबकि कई देर रात को होते हैं। इन्हीं पहली और आखिरी बैठक के दौरान वे कभी 'पकड़' लिए जाते हैं। लेकिन जब महंगाई जैसे मुद्दे पर हमारे नेता सोते रहे तो देश का और जनता का बंटाधार होना तो तय ही है। देखें वीडियो

embed code-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+