'नकली गांधी की बात क्यों करूं...जो जमानत पर हैं, कर्नाटक तो उनके लिए ATM था', CM बोम्मई का कांग्रेस पर निशाना
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर।गांधी जयंती के मौके पर कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस की बीच तीखी टिप्पणी देखेने को मिली। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राहुल गांधी और सोनिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर है। सीएम के इस बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने पलटवार करते हुए कहा, 'हां मैं जमानत पर हूं। लेकिन उनके तो दर्जनों ऐसे हैं जो जमानत पर हैं।

गांधी जयंती के दिन कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने तीखी टिप्पणी। उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती है। ऐसे मौके पर मुझे नकली गांधी की बात नहीं करनी चाहिए।
सीएम ने कहा, " आज मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं? पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और डीके शिवकुमार जमानत पर बाहर हैं। कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम था, जो हाथ से निकल गया।
सीएम बोम्मई की इस टिप्पणी के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने पलटवार करते हुए कहा, "हां, मैं जमानत पर हूं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी जमानत पर उनके (भाजपा) दर्जनों हैं जो जमानत पर हैं। येदियुरप्पा के खिलाफ कोई मामला नहीं? बोम्मई ने मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए।" डीके शिवकुमार ने भाजपा की कार्रवाई पर चुटकी लेते हुए कहा वो मुझे परप्पन अग्रहारा (सेंट्रल जेल) भेज दें, मैं थोड़ा आराम करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications