Ahmed Quadri ने 'पद्मश्री' मिलने के बाद क्यों की पीएम मोदी की तारीफ? बताया पूरा सच

Padma Shri Shah Rasheed Ahmed Quadri: पद्मश्री सम्मान पाने वाले कर्नाटक के बिदरी शिल्पकार ने उस सियासी बहस पर जवाब दिया है, जो पीएम मोदी की तारीफ वाले उनके बयान पर उठी थी।

Shah Rasheed Ahmed Quadri

Shah Rasheed Ahmed Quadri: दिल्ली में बुधवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए और इस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं कर्नाटक के बिदरी शिल्पकार शाह रशीद अहमद कादरी ने। दरअसल पद्म पुरस्कार मिलने के बाद शाह रशीद अहमद कादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

अहमद कादरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि भाजपा की सरकार में उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा, लेकिन पीएम ने उन्हें गलत साबित कर दिया। कर्नाटक में विभानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के इस बयान ने तूल पकड़ लिया और कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू दिया।

अहमद कादरी की इस टिप्पणी पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ये सबकुछ स्क्रिप्टेड यानी पहले से सोची-समझी रणनीति के तहत कहा गया है। वहीं, अपनी टिप्पणी पर उठे सियासी विवाद के बीच अब खुद शाह रशीद अहमद कादरी ने जवाब दिया है और बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ क्यों की।

'कांग्रेस की सरकार में बहुत उम्मीद थी, लेकिन...'
एचटी की खबर के मुताबिक, शाह रशीद अहमद कादरी ने कहा है कि उन्होंने किसी सोची समझी रणनीति के तहत पीएम मोदी की तारीफ नहीं की है और उन्होंने वही कहा जो उस वक्त उनके मन में था। अहमद कादरी ने कहा, 'मैंने पीएम मोदी से बस वही बात बोली, जो उस दौरान मेरे मन में थी। मैंने उनसे कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मैं तब से इस सम्मान की उम्मीद लगाए बैठा था। इसके बाद जब भाजपा की सरकार आ गई तो मैं मायूस हुआ और मैंने कोशिश करना भी छोड़ दिया।'

'पहले जवाव तक नहीं देते थे और आज बयान दे रहे हैं'
अहमद कादरी ने आगे कहा, 'लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे गलत साबित कर दिया और बस यही बात मैंने उन्हें बताई। मैंने कभी व्यक्तिगत तौर पर किसी राजनेता ने कोई संपर्क नहीं किया। बस जो काम मैं करता था, वो करता रहा और सरकार के पास अपना प्रोफाइल भेजता रहा। लेकिन, कांग्रेस की सरकार में मुझे कभी कोई जवाब नहीं मिला, और आज जब मुझे सम्मान मिल गया तो कांग्रेस कह रही है कि मुझे वो बयान देने के लिए सिखाया-पढ़ाया गया है।'

'मैं कोई बच्चा नहीं हूं, जो मुझे कोई सिखाएगा'
अपने बयान पर मचे सियासी विवाद पर अहमद कादरी ने कहा, 'मेरी उम्र 68 साल है। क्या मैं कोई बच्चा हू, जो मुझे सिखाया पढ़ाया जा सकता है। मुझे मिले सम्मान का कर्नाटक चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि पद्मश्री के लिए मेरे नाम का ऐलान जनवरी में ही हो चुका था और इसकी प्रक्रिया पिछले साल शुरू हुई थी। मैंने अपने पूरे जीवन में कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन अब मैं चाहता हूं कि भाजपा की सरकार फिर से बने।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+