ससुर कह रहे 'घर तोड़ने वाली' पर जडेजा पत्नी रिवाबा की कर रहे तारीफ पर तारीफ, अब बोले- 'आपकी मेहनत रंग लाई...'
Rivaba Jadeja Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और उनकी विधायक पत्नी रिवाबा जडेजा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह ने उनके बेटे और बहू रिवाबा जडेजा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
जडेजा के पिता ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद उनके बेटे के साथ उनके रिश्ते रिवाबा की वजह से खराब हो गए हैं। उन्होंने बहू को घर तोड़ने वाली तक कह दिया था। जिसके बाद से रिवाबा जडेजा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

पारिवारिक कलह के बाहर आ जाने के बाद से रवींद्र जडेजा अक्सर अपनी पत्नी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने फिर से अपनी पत्नी की काम की तारीफ की है।
रिवाबा जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कहा, ''जामनगर खेलेगा जामनगर जीतेगा✌️ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया है। खेल के क्षेत्र में जामनगर के युवाओं में उत्साह है, इस उत्साह को जीत के जश्न में बदलने के उद्देश्य से सक्रिय गुजरात सरकार ने जामनगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मांग को स्वीकार कर लिया है। जिस पर निकट भविष्य में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे। साहब हमारी मांग स्वीकार करने के लिए धन्यवाद।'' इसके साथ रिवाबा जडेजा ने एक पत्र भी शेयर किया है, जो जामनगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को लेकर लिखी गई थी।
अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के इस काम से रवींद्र जडेजा काफी खुश हुए हैं। उन्होंने रिवाबा के पोस्ट के नीचे कमेंट कर कहा, ''आपने अच्छा काम किया है। ग्रेट वर्क। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाई है।''
इससे पहले रवींद्र जडेजा ने राजकोट टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच के खिताब को भी रिवाबा को डेडिकेट किया था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, रिवाबा ने उनकी काफी मदद की है।










Click it and Unblock the Notifications