'Hello मिस्टर मोदी...', iPhone हाथ में लेकर अमेरिका में क्यों ऐसा बोले राहुल गांधी...?

अमेरिका के सिलिकॉन वैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पता था कि उनको फोन टेप किया जा रहा है। लेकिन उन्हें इसका कोई डर नहीं है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने बुधवार (31 मई) को सिलिकॉन वैली स्थित स्टार्टअप उद्यमियों के साथ एक बैठक में बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर से भारत की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने पेगासस और इस तरह की अन्य तकनीकों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें पता था कि उनका फोन भारत सरकार द्वारा टैप किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, 'पेगासस स्पाइवेयर और इसी तरह के तकनीकों पर कहा कि मैं इससे परेशान नहीं होता हूं। मुझे पता है कि मेरा फोन टैप किया जा रहा है।' इसी दौरान राहुल गांधी ने अपना आईफोन निकाला और पर मजाक में कहा, ''हैलो! मिस्टर मोदी...।''

राहुल गांधी ने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि मेरे आईफोन की टैपिंग की जा रही है। आपको एक देश और एक व्यक्ति के रूप में भी डेटा सूचना की गोपनीयता के संबंध में नियम स्थापित करने की आवश्यकता है।"

राहुल गांधी ने कहा, ''अगर कोई राष्ट्र तय करता है कि वे आपका फोन टैप करना चाहते हैं, तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता है। यह मेरी समझ है।" उन्होंने दावा किया, "अगर देश फोन टैपिंग में दिलचस्पी रखता है, तो इसपर और कोई लड़ाई या बहस नहीं की जा सकती है। मुझे लगता है कि मैं जो कुछ भी करता हूं, या कहीं भी कोई काम करने जाता हूं, उन सबकी जानकारी सरकार के पास उपलब्ध है।"

राहुल गांधी ने सनीवेल में 'प्लग एंड प्ले टेक सेंटर' में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के उद्यमियों से बातचीत करते हुए कहा कि डेटा आज के वक्त में एक सोने की तरह है। न्यू गोल्ड है डेटा। भारत जैसे देशों को इसकी वास्तविक क्षमता का एहसास है। लेकिन डेटा सुरक्षा और सुरक्षा पर उचित नियमों की आवश्यकता है।

राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा, "अगर आप भारत में किसी भी तकनीक का प्रसार करना चाहते हैं, तो आपको एक सही सिस्टम बनाना होगा।'' इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा भी मौजूद थे।

Recommended Video

      Rahul Gandhi ने America में फिर किया PM Narendra Modi पर हमला, जानें क्या बोले | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+