कपिल सिब्बल को बुलाया गया वापस लेकिन राहुल गांधी को नहीं

पढ़ें-राहुल गांधी से लें ये पांच सबक
कोई नहीं बता पा रहा था कि आखिर राहुल गांधी कहां गायब हो गए। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी शहर से बाहर थे इसलिए इस डिनर को अटेंड नहीं कर सके।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल जो कि छुट्टियां मनाने के लिए विदेश रवाना हो गए थे उन्हें कांग्रेस की ओर से सख्त हिदायत दी गई कि वह जहां भी हैं, अपनी छुट्टियां कैंसिल करके तुरंत वापस लौटे।
कांग्रेस के विश्वस्त और करीबी सूत्रों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। सवाल यही है कि अगर कपिल सिब्बल वापस आ सकते हैं तो फिर राहुल गांधी क्यों नहीं इस डिनर में शामिल हुए।
मनमोहन सिंह को इस कार्यक्रम में एक स्मृति-चिह्न भेंट किया गया और उनकी उपलब्धियों को याद किया गया, लेकिन विदाई समारोह में कोई भाषण नहीं दिया गया।
हालांकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रात्रिभोज में शामिल ना होने को लेकर अटकलों का दौर चलता रहा। कहा जा रहा है कि राहुल विदेश यात्रा पर गए हैं और शुक्रवार को लोकसभा चुनावों की मतगणना शुरू होने से पहले वापस आ जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्यों हिस्सा नहीं लिया। केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का कहना था, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसपर राजनीति की जा रही है। इससे पहले, मंगलवार को कार्यालय में अपने आख़िरी दिन प्रधानमंत्री ने सभी कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया था।












Click it and Unblock the Notifications