'सालाना कमाई 2.44 लाख और महाराजा सुइट 10 लाख का', शादी के बीच राघव चड्ढा संपत्ति को लेकर क्यों चर्चा में?
Raghav Chadha Parineeti Chopra wedding: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। राघव-परिणीति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। ऐसे में पंजाब से राज्यसभा के सांसद राघव चड्ढा अपनी संपत्ति को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई शाही शादी के खर्चों और राघव चड्ढा की संपत्ति को लेकर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं।

वेडिंग वेन्यू और शादी के खर्चों को लेकर मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए देते हुए कई यूजर्स ने लिखा है कि, 'अपने चुनावी हलफनामे में 2.44 लाख सालाना आय दिखाने वाले आप नेता राघव चड्ढा ने महाराजा सुइट बुक किया, जिसका किराया प्रति रात 10 लाख रुपये है।'
हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसको लेकर काउंटर भी दिया है और कहा कि, 'शादी सिर्फ अकेले राघव चड्ढा की ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की भी है। और परिणीति चोपड़ा करोड़ों की मालकिन हैं, तो वह शादी में इतना खर्च कर सकती हैं।''
यहां देखें कुछ ट्वीट?
कितनी है राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संपत्ति
Raghav Chadha Net Worth 2023: राघव चड्ढा के चुनावी एफिडेविट के मुताबिक उनके पास कुल 50 लाख की संपत्ति है। वहीं उनकी चल संपत्ति 37 लाख रुपये की है। राघव चड्ढा के पास मारुति स्विफ्ट डिजायर कार है, जो 2009 मॉडल की है। इसके अलावा राघव चड्ढा के पास 90 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये की है।

Parineeti Chopra Net Worth 2023: caknowledge.com के मुताबिक परिणीति चोपड़ा की कुल नेट वर्थ 60 करोड़ रुपये हैं। फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा परिणीति ब्रांड एंडोर्समेंट से लाखों की कमाई करती हैं। परिणीति हर फिल्म के लिए 4-6 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
परिणीति चोपड़ा के पास ऑडी A-6, जैगुआर XJL, ऑडी Q-5 जैसी लग्जरी कार है। परिणीति चोपड़ा के पास जो जैगुआर XJL है, वो 99 लाख की है। वहीं ऑडी A-6 की कीमत 61 लाख और ऑडी Q-5, 55 लाख है।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी में कितना कर रहे हैं खर्च...?
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर के सबसे महंगे होटल लीला पैलेस में शादी की है। दो दिवसीय विवाह कार्यक्रम शनिवार (22 सितंबर) से शुरू हुआ और विवाह रविवार (24 सितंबर) की शाम और पार्टी रात में हुई।
शादी की प्लानिंग करने वाली वेबसाइट मैजिक लाइट्स के मुताबिक, द लीला पैलेस में शादी की मेजबानी करने पर कपल को लगभग 2-2.20 करोड़ रुपये का खर्च आता है। यह अनुमान एक शादी में दो दिनों के लिए लगभग 100 कमरों में रहने वाले 200-300 मेहमानों के लिए है। रिपोर्ट के मुताबिक अकेले सजावट पर 20-30 लाख रुपये का खर्च आ सकता है।
बुकिंग और मेकमाईट्रिप जैसी कई वेबसाइटें लीला पैलेस को पूरे राजस्थान में सबसे शानदार संपत्तियों में से एक बताती हैं।
मैजिक लाइट्स के मुताहिक नाश्ता और खाना सहित प्रति रात दो लोगों के लिए एक कमरे का किराया बालकनी के बिना लगभग 25000 रुपये और बालकनी के साथ 1 लाख रुपये तक है। वहीं इसके महाराजा सुइट का किराया दो दिनों के लिए लगभग 10 लाख रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications