किस वजह से पीएम मोदी छोड़ना चाहते हैं सोशल मीडिया?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक ट्वीट कर सभी को चौंका दिया। पीएम मोदी ने इस ट्वीट में लिखा कि वे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब छोड़ना चाहते हैं। वहीं, पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई, लोगों ने उनसे सोशल मीडिया ना छोड़ने की अपील की। साथ ही ये भी कयास लगाए जाने लगे कि आखिर पीएम मोदी ऐसा क्यों करना चाहते हैं और पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के इन प्लेटफॉर्म्स को छोड़ दिया तो लोगों से संवाद किस प्रकार स्थापित करेंगे।
Recommended Video

'डिजिटल डिटॉक्स' पर जा रहे पीएम मोदी?
पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। भाजपा के पदाधिकारियों ने कुछ संभावित कारणों की तरफ इशारा किया, जैसे पीएम मोदी 'डिजिटल डिटॉक्स' पर जा रहे हैं या दिल्ली हिंसा को हवा देने और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर 'घृणा, फेक न्यूज, अफवाहों और भारत की छवि को हो रहे नुकसान से आहत हैं। हालांकि, इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है कि वे कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे या फिर हमेशा के लिए पीएम मोदी सोशल मीडिया छोड़ देंगे।
उस दिन महिलाएं कर सकती हैं उनका अकाउंट हैंडल!
वहीं, ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स उस दिन महिलाओं द्वारा हैंडल किया जा सकता है। दूसरी तरफ, ये भी अटकलें हैं कि सरकार या इससे जुड़ा कोई संगठन किसी नए प्लेटफॉर्म को लॉन्च कर सकता है जो राइट विंग या प्रो-बीजेपी हैंडल्स के खिलाफ पक्षपाती ना हो। हालांकि, पीएम मोदी ने NaMo ऐप का जिक्र नहीं किया जो कि उनके संवाद के लिए एक अहम जरिया रहा है। इसमें आधिकारिक पीएमओ इंडिया के अकाउंट का भी जिक्र नहीं था, जिसके 32 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

कोई नया प्लेटफॉर्म आ सकता है?
वहीं, पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार वाले ट्वीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'आप नफरत को छोड़िए, सोशल मीडिया को नहीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉर्ट भी पोस्ट किया था। एक मंत्री ने बताया था कि कई सोशल मीडिया हैंडल अफवाहों को फैलाने का काम कर रहे थे, वे दंगों और सीएए, एनआरसी और एनपीआर से जुड़े विरोध प्रदर्शनों को लेकर अपुष्ट दावे कर रहे थे।

ट्विटर पर पीएम मोदी के 53.3 मिलियन फॉलोवर्स
बता दें कि ट्विटर पर पीएम मोदी के 53.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। जबकि फेसबुक पर 4 करोड़ 47 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा इंस्टग्राम पर उनके 35.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं और यू-ट्यूब पर पीएम मोदी के 4.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। पीएम मोदी के इस ट्वीट को लेकर बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने कहा कि रविवार को पीएम मोदी अपनी बात रखेंगे।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications