'कालेश्वरम घोटाला, मेदिगड्डा पर पीएम चुप क्यों?' TPCC चीफ रेवंत रेड्डी ने पूछा

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने सवाल किया कि पीएम मोदी कालेश्वरम घोटाला, मेदिगड्डा को लेकर चुप क्यों हैं। रेवंत ने कहा कि पीएम को इन मामलों पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि हैदराबाद में बीसी आत्म गौरव सभा के दौरान पीएम ने मेदिगड्डा लक्ष्मी बैराज डूबने के मुद्दे का उल्लेख क्यों नहीं किया?

विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों का जनसंपर्क अभियान तेज है। पार्टी के नेता मतदाताओं को रिझाने के हर कोशिशें कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को आदिलाबाद में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, रेवंत ने कहा, "मोदी इस बारे में बात करते थे कि कैसे कालेश्वरम केसीआर और उनके परिवार के लिए एटीएम बन गया। लेकिन, मंगलवार को मोदी ने मेडीगड्डा बैराज का जिक्र नहीं करना चुना। मैंने उनसे कालेश्वरम की यात्रा करने के लिए कहा, और वह यात्रा करने या इसके बारे में बात करने में विफल रहे।" रेवंत ने बीजेपी पर तंज कसते हुए सवाल किया कि कालेश्वरम में आपका (भाजपा) हिस्सा क्या है?

TPCC Chief Revanth Reddy over Kaleshwaram

गुरुवार को अपने 53वें जन्मदिन पर टीपीसीसी प्रमुख रेवंत खानापुर, आदिलाबाद और राजेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्रों में तीन जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और बीआरएस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा, "बीआरएस सरकार सिर्फ रायथु बीमा की पेशकश कर रही है, लेकिन इसका किसान के परिवार लाभ तब मिलेगा जब उसकी मौत हो जाएगी।"

कांग्रेस ने बीआरएस पर लगाए आरोप
मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए रेवंत ने कहा कि बीआरएस सरकार हर कोने में शराब की दुकानें, बार और बेल्ट की दुकानें स्थापित करके गरीबों का पैसा छीन रही है और आरोप लगाया कि राज्य में लगभग 62,000 बेल्ट की दुकानें हैं। उन्होंने कहा, "बीआरएस सरकार एक हाथ से पैसा दे रही है और दूसरे हाथ से शराब की कीमतें कई गुना बढ़ाकर छीन रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+