कौन हैं Pankaj Dwivedi जिन पर चला सरकार का चाबुक, एक्जीक डायरेक्टर के पद से हटाकर बनाया गया जनरल मैनेजर
Pankaj Dwivedi Demoted: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर कार्यरत पंकज द्विवेदी को डिमोट कर दिया गया है। सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उन्हें यूनियन बैंक के कार्यकारी निदेशक के पद से हटाकर उनके पुराने ओहदे पंजाब और सिंध नेशनल बैंके के जनरल मैनेजर के पद पर नियुक्त किया है। सार्वजनिक बैंकिंग सेक्टर के क्षेत्र में इस फैसले से बड़ी हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि द्विवेदी पर यौन शोषण का आरोप है और दिल्ली हाई कोर्ट में उनका केस चल रहा है।
Pankaj Dwivedi पर सरकार ने लिया सख्त एक्शन
पंकज द्विवेदी का डिमोशन पीएसयू (PSU) सेक्टर में एक बड़ी खबर है, क्योंकि ऐसा आम तौर पर नहीं होता है। प्रमोट किए जाने के बाद सरकार की तरफ से ऐसा सख्त कदम उठाया जाए। सूत्रों के मुताबिक द्विवेदी पर एक महिला ने पद का दुरुपयोग और यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस केस की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही है। यह फैसला वित्त मंत्रालय के निर्देश पर हुआ है और सरकारी गैजेट में इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: BOI Yoga Day Celebration: योग दिवस पर बैंक ऑफ इंडिया की अनोखी पहल, देश-विदेश में हुआ सामूहिक योग अभ्यास
Pankaj Dwivedi कौन हैं और क्या है उनसे जुड़ा विवाद?
पंकज द्विवेदी को मार्च 2024 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। हालांकि, एक साल से भी कम समय के अंदर उन्हें पद से हटा दिया गया है। डिमोशन को लेकर अब तक वित्त मंत्रालय या फिर बैंक प्रबंधन की ओर से कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहे उनके केस की वजह से यह सख्त फैसला लिया गया है। इसके अलावा, उनकी कार्यप्रणाली को लेकर भी कुछ मतभेद थे। डिमोशन के बाद द्विवेदी की शक्तियां सीमित हो जाएंगी और उनके पास बोर्ड स्तर के सदस्य के तौर पर मिलने वाले अधिकार नहीं होंगे।
पंकज द्विवेदी पर की गई कार्रवाई सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के आचरण और साफ छवि के प्रति सरकार की सख्ती को दिखाने वाला कदम माना जा रहा है। अब सार्वजनिक बैंकों और वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही और छवि को लेकर मंत्रालय की गंभीरता को इस एक्शन के जरिए समझा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: SBI Vacancy 2025: स्टेट बैंक PO भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस लिंक से करें PDF डाउनलोड












Click it and Unblock the Notifications