BOI Yoga Day Celebration: योग दिवस पर बैंक ऑफ इंडिया की अनोखी पहल, देश-विदेश में हुआ सामूहिक योग अभ्यास

BOI Yoga Day Celebration: हर साल 21 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि भारत की उस सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है जिसने पूरी दुनिया को शांति और स्वास्थ्य का मार्ग दिखाया है। इस वर्ष बैंक ऑफ इंडिया ने इस अवसर को और खास बना दिया जब देश ही नहीं, विदेशों में भी उसके कार्यालयों में योग की धारा बही।

सुबह की शांत हवा, एकजुटता की भावना और तन-मन को सशक्त करने वाले योगाभ्यास-इन सबका संगम बैंक के हर केंद्र पर देखने को मिला। यह नजारा न केवल कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक था, बल्कि उन सभी ग्राहकों के लिए भी यादगार बन गया जो इस आयोजन का हिस्सा बने।

Bank of India Yoga Day Celebration

बैंक के मुख्यालय से लेकर अंतरराष्ट्रीय शाखाओं तक, हर जगह योग के प्रति समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav in Kannauj: योग दिवस को बताया दिखावा, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सपा अध्यक्ष

देश-विदेश में हुआ सामूहिक योग अभ्यास

21 जून 2025 को बैंक ऑफ इंडिया ने पूरे जोश और उत्साह के साथ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर देशभर के सभी जोनल ऑफिस, फील्ड जनरल मैनेजर ऑफिस, अन्य कार्यालयों और यहां तक कि बैंक के विदेश स्थित केंद्रों पर भी सामूहिक योग सत्र आयोजित किए गए। बैंक के कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राहकों ने भी बड़ी संख्या में इसमें भाग लिया।

मुख्यालय में सीईओ की अगुवाई में हुआ योग सत्र

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित बैंक मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ रजनीश कर्णाटक ने किया। उनके साथ बैंक के कार्यकारी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे। इस योग सत्र का संचालन मुंबई की प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक कंचन भोसले ने किया।

योग को जीवनशैली बनाने की अपील

अपने संबोधन में रजनीश कर्णाटक ने कहा, "योग सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि यह मानसिक स्पष्टता, शारीरिक ताकत और आत्मिक उन्नति का मार्ग है। हम इस कार्यक्रम के जरिए सभी को योग के सकारात्मक प्रभावों का अनुभव लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।"

उन्होंने सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों व ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

योग की वैश्विक पहचान पर गर्व

कर्णाटक ने कहा कि योग, जो भारत की प्राचीन परंपरा है, आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। यह केवल शारीरिक मुद्राओं तक सीमित नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डालता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद दिया कि उनके प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर पहचान और सम्मान मिला है।
ये भी पढ़ें: Yoga Day 2025: 'योग से शक्ति, सेवा में समर्पण'— BSF ने दिखाई अनुशासन की मिसाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+