Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI Vacancy 2025: स्टेट बैंक PO भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस लिंक से करें PDF डाउनलोड

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2025 के लिए 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 7 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, श्रेणी के आधार पर अलग-अलग शुल्क हैं।

SBI Vacancy: सरकारी बैंक में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के सबसे बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होते हैं।

SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती का नोटिफिकेशन 24 जून को जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस बार कुल 541 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 तय की गई है।

SBI PO vacancy

योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: SSC Recruitment 2025: 3131 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, चेक करें एप्लीकेशन से एग्जाम तक के सभी डेट

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है।
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज

प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

वेतन

इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को ₹48,480 प्रति माह की बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। नौकरी की पोस्टिंग देशभर में किसी भी ब्रांच में हो सकती है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • SBI की वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
  • होमपेज पर 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें
  • 'Current Openings' में जाकर SBI PO 2025 पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें
  • लॉगिन कर बाकी डिटेल भरें और फीस जमा करें
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

रिक्तियों का वर्गवार विवरण

SBI ने इस बार कुल 541 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें 500 रेगुलर और 41 बैकलॉग वैकेंसी शामिल हैं। नीचे देखें श्रेणी अनुसार रिक्तियों की संख्या:

वर्ग SC ST OBC EWS UR कुल
1
रेगुलर 75 37 135 50 203 500
2
बैकलॉग 5 36 - - - 41
3
कुल 80 73 135 50 203 541

इस भर्ती प्रक्रिया की सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी एजेंसी या दलाल की मदद न लें और खुद ही ऑनलाइन आवेदन करें।

नोटिफिकेशन PDF कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित सभी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पीडीएफ को जरूर डाउनलोड करें। इसमें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, वेतन और अन्य जरूरी जानकारियां विस्तार से दी गई हैं।

PDF डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - https://sbi.co.in
  • होमपेज पर ऊपर की तरफ मौजूद 'Careers' टैब पर क्लिक करें।
  • अब आप SBI की करियर वेबसाइट (bank.sbi/web/careers) पर पहुंच जाएंगे।
  • वहां आपको 'Current Openings' सेक्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • 'Recruitment of Probationary Officers 2025' का लिंक ढूंढें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही नोटिफिकेशन से संबंधित सभी जानकारियां खुलेंगी।
  • वहीं पर एक 'Download Advertisement' या 'Download Notification PDF' का विकल्प होगा।
  • उस पर क्लिक करें और SBI PO Notification 2025 की PDF आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: UGC NET Guidelines: 25 जून से शुरू होगी परीक्षा, इन डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगा एंट्री, पढ़ें गाइडलाइन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+