मणिपुर के सीएम को क्यों नहीं बदल रहे हैं? अमित शाह ने दे दिया ये जवाब
Amit Shah on Manipur: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मणिपुर में हिंसा के कारणों और राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर विस्तृत जानकारी दी।
इसके अलावा अमित शाह ने ये भी बताया कि वे मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह को क्यों नहीं बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई राज्य का मुख्यमंत्री सहयोग नहीं कर रहा हो तो उसे बदलना पड़ता है। यह सीएम केंद्र के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

शाह से पूछा गया कि हिंसा के बावजूद भी सीएम बिरेन सिंह को क्यों नहीं हटाया गया। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि बीरेन सिंह पूरी पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। उन्हें बदलने की जरूरत नहीं है।
बता दें कि मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा जारी है। हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब तक इस हिंसा में एक सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आगजनी और गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग कर रहा है। विपक्ष ने पीएम मोदी से सदन में आकर जवाब देने की मांग की है। लेकिन पीएम मोदी अभी तक सदन नहीं आए हैं।
Recommended Video
मणिपुर मुद्दे को लेकर सदन में गतिरोध जारी है। आज कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार नहीं हैं। राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा इरादा था कि जब सदन में मणिपुर पर विस्तृत चर्चा होगी तो कुछ डिटेल्स सामने आएंगे। पीएम सदन में आने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं, सरकार हमारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। विरोध के रूप में हम सदन से वॉकआउट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- '4 मई का Video संसद सत्र के एक दिन पहले ही क्यों आया...' मणिपुर हिंसा पर और क्या बोले अमित शाह? देखिए












Click it and Unblock the Notifications