मणिपुर में हैवानियत के बीच क्यों वायरल हुआ KBC का ये वीडियो?
मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच ढाई महीनों से जारी संघर्ष के बीच 19 जुलाई को दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का एक भयावह वीडियो सामने आया है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि उनके हृ्दय पीड़ा में और क्रोध है। उन्होंने कहा है कि गुनाहगारों को बख्शा नहीं जाएगा।
मणिपुर में हैवानियत के बीच सोशल मीडिया पर कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कुछ दिन पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।

इस वीडियो में मणिपुर के लोगों के साछ कैसे बर्ताव किया जाता है, उसको उजागर करने की कोशिश की जाती है। वीडियो में एक नॉर्थ ईस्ट की महिला केबीसी हॉट सीट पर बैठी हुई दिखती है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन उनसे सवाल करते हैं, ''कोहिमा शहर किस देश का हिस्सा है...?''
सवाल का जवाब देते हुए महिला कहती है वो इसके लिए ऑडियंश पोल लेना चाहती हैं...। जिसके बाद अभिताभ बच्चन कहते हैं कि 100 प्रतिशत लोगों का जवाब है कि इंडिया। ये बात तो सभी जानते हैं। हॉट सीट पर बैठी महिला जवाब देती हैं, हां सर, जानते सब हैं, पर मानते कितने हैं।
इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है, ''नॉर्थ ईस्ट के राज्यों पर बाकी देश की सच्चाई यही है। नंबर कम हैं, वोटर कम हैं, सीटें कम हैं। इसलिए देश की राजनीति उन्हें दूरबीन से भी नहीं देख पाती।''
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ''ये मणिपुर पर नहीं था, नागालैंड पर था लेकिन पूरे नॉर्थ ईस्ट भारत की कहानी यही है। क्या नागालैंड , क्या मणिपुर क्या सिक्किम।''
राज ठाकरे ने केंद्र सरकार को पत्र लिखने के बाद मणिपुर हिंसा को लेकर ये वीडियो दो हफ्ते पहले शेयर की थी। वीडियो में पूर्वोत्तर के लोगों के चेहरे पर अलगाव की भावना को दर्शाया गया है। मणिपुर राज्य पिछले ढ़ाई महीने से हिंसा की आग में जल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications