14 से 20 वर्ष तक की भारतीय लड़कियों परआईएसआईएस की नजरें!

नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र के पुणे से एटीएस मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक ऐसी लड़की से पूछताछ कर रही है जो अगले वर्ष सीरिया जाकर आईएसआईएस का हिस्‍सा बनने को तैयार थी। इससे पहले एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी भी आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन का इच्‍छा बनने को तैयार थी।

ISIS-india-girls

साफ है कि आईएसआईएस बाकी यूरोप के बाकी देशों कर तरह ही है अब भारत की लड़कियों पर अपनी नजरें जमा रहा है। लेकिन क्‍या भारत में वर्ष 14 से 20 वर्ष तक लड़कियां उसके निशाने पर है।

पिछले दिनों राजस्‍थान से गिरफ्तार हुए कर्नाटक के सिराजुद्दीन की गिरफ्तारी से तो कम से कम इसी ओर इशारा मिलता है।

सिराजुद्दीन कर्नाटक का रहने वाला है और वह आईएसआईएस के लिए भर्ती प्रक्रिया में लगा था जब राजस्‍थान एटीएस ने उसे पकड़ा। सिराजुद्दीन दक्षिण भारत और महाराष्‍ट्र से युवाओं की भर्ती कर रहा था।

जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्‍या कोई लड़की भी उसके झांसे में आई थी। वहीं इंटेलीजेंस ब्‍यूरो के अधिकारियों के मुताबिक आईएसआईएस से जुड़ी उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ जो बात पता लगी है उससे साफ है कि वह 14 से 20 वर्ष तक की लड़कियों को संगठन के लिए आकर्षित करने की कोशिशों में लगा था।

आईएसआईएस जिस तरह से युवाओं की भर्ती कर रही है, वह अब पूरी दुनिया को स्‍पष्‍ट है। इस प्रक्रिया से यह बात भी साफ हो गई है कि कई महिलाओं की भर्ती भी तेजी से हो रही है। इंटेलीजेंस ब्‍यूरों की मानें तो भारत से भी कई लड़कियोंको आकर्षित करने की कोशिशें की गई है।

हैदराबाद में लड़कों और लड़कियों के एक पूरे समूह ने आईएसआईएस कैंप में शामिल होने की बेचैनी इस ओर एजेंसियों का ध्‍यान खींचा।

आईएसआईएस के दक्षिण भारत और पुणे के युवाओं के लिए खास प्‍लान तैयार है। इन राज्यों में लड़कियों को भी संगठन में शामिल करने की कोशिशें होने लगी हैं।

इंटेलीजेंस ब्‍यूरों 16 वर्ष की एक लड़की की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों को शक है कि वह सिराजुद्दीन के साथ ही भारत में कुछ और रिक्रूटर्स के संपर्क में थी।

उसकी बातचीत को ट्रैक किया जा रहा है और अधिकारी इन बातचीत को करीब से परख कर ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+