'CAA से क्यों डर रहे भारत के मुसलमान, यह उनके लिए नहीं है', बोले अजमेर शरीफ के दीवान नशीन सैयद जैनुल

Ajmer Sharif Diwan Nasheen Syed Zainul on CAA: अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान और सज्जादा नशीन सैयद जैनुल आबेदीन ने कहा कि सीएए उन लोगों के लिए है जो म्यांमार, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से पलायन करके भारत आए हैं। भारत के मुसलमान क्यों डर रहे हैं, यह उनके लिए नहीं है। सीएए से किसी की नागरिकता रद्द नहीं होगी।

उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि आपको इससे डरने की जरूरत नहीं है। सीएए से आपकी नागरिकता नहीं जा रही है, तो आपको कुछ भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह कानून आपके लिए नहीं है तो आप लोग मत परेशान होइए।

CAA से क्यों डर रहे भारत के मुसलमान, यह उनके लिए नहीं है

'ये हम नहीं कह रहे, गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा है'

सज्जादा नशीन सैयद जैनुल आबेदीन ने कहा कि ये हम नहीं कह रहे हैं, ये गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के अंदर कहा है। यह कानून देश के मुसलमानों के लिए नहीं है। यह कानून उन लोगों के लिए है जो म्यांमार, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से पलायन करके भारत आए हैं।

यह भी पढ़ें- Karnataka HC Sedition के आरोप पर सख्त, कहा- स्कूल में सीएए का नाटक राजद्रोह का मामला नहीं

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सीएए

वहीं, इससे पहले अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया था। लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी CAA लागू हो जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा कि CAA देश का एक्ट है, इसे हम यकीनन नोटिफाई करेंगे। अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अधिसूचित और लागू किया जाएगा। इसे "देश का अधिनियम" कहा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: अजमेर दरगाह के शिव मंदिर होने का बड़ा दावा,फिर उठी सर्वे की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+