क्‍यों सरकार को रिलीज नहीं करनी चाहिए सर्जिकल स्‍ट्राइक की फुटेज!

नई दिल्‍ली। सरकार ने फैसला कर लिया है कि वह सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को रिलीज नहीं करेगी। इंडियन आर्मी की ओर से 90 मिनट का एक वीडियो जो कि सर्जिकल स्‍ट्राइक के समय शूट हुआ था, उसे सरकार को सौंप दिया गया था।

indian-army-surgical-strike

कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं

कई वरिष्‍ठ रक्षा विशेषज्ञों का भी मानना है कि सरकार को कोई जरूरत नहीं है कि वह सर्जिकल ऑपरेशन से जुड़ी फुटेज को रिलीज करे।

वहीं दूसरी ओर राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल और इंटेलीजेंस ब्‍यूरों के कुछ अधिकारी भी इस फुटेज को रिलीज करने के पक्ष में नहीं थे। उनका मानना है कि इस वीडियो के रिलीज होने कई तरह की मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

भारत-पाक के बीच और बढ़ेगा तनाव

वहीं रक्षा विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि इस फुटेज के रिलीज होने के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव एक नए मोर्चे पर पहुंच सकता है। रक्षा मामलों के वरिष्‍ठ जानकार नितिन गोखले मानते हैं कि सरकार को हरगिज इस फुटेज को जनता के बीच नहीं लाना चाहिए।

फिर हर बार होगी फुटेज की मांग

उनका कहना है कि अगर फुटेज जनता के बीच आएगा तो फिर सर्जिकल स्‍ट्राइक के तरीकों के बारे में सबको पता चल जाएगा। सब जान जाएंगे के स्‍पेशल फोर्सेज कैसे इस तरह के ऑपरेशंस को अंजाम देती हैं।

वह मानते हैं कि जितनी बार भी इस तरह की सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स होंगी, लोग हर बार उसके फुटेज मांगने लगेंगे। एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल अरुप राहा भी इस फुटेज को रिलीज करना काफी संवेदनशील मसला मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+