RBI गवर्नर राजन को क्यों सता रहा है डोसे का डर?
नयी दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन को डोसे की चिंता सता रही है। डोसा जो कि दक्षिण भारत का पकवान है, लेकिन इन दिनों पूरे भारत में लोगों की पसंद बनता जा रहा है। लेकिन इस दक्षिण भारतीय पकवान को लेकर आरबीआई के गवर्नर को अलग ही चिंता सता रही है। रघुराम राजन को डोसे की बढ़ती कीमत की चिंता सता रही है। इसके पीछे की वजह बताते हुए राजन का कहते है कि चूंकि डोसा बनाने के लिए आज भी पुराने तरीके का इस्तेमाल होता है इसलिए उसकी कीमत में कमी नहीं हो रही है।

उनके मुताबिक डोसा बनाने के लिए आज भी वही पुराने तवा का इस्तेमाल होता है, कोई टेक्नोलॉजी नई नहीं आई इसके लिए। यही वजह है कि आज डोसा के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने अपनी ये चिंता जताई कोच्चि में आयोजित फेडरल बैंक के एक आयोजन में। यहां उन्होंने एक डोसा प्रेमी इंजीनियर के सवाल के जवाब में ये बातें कही।
सावधान: RBI ने छाप दिए 30 हजार करोड़ के नोट नकली
इस आयोजन के दौरान एक छात्रा ने उनसे सवाल किया कि महंगाई दर घट रही है तो फिर डोसा के दाम क्यों बढ़ते जा रहे हैं। इस सवाल के जवाब मेंराजन ने कहा कि आज भी डोसा पुराने तरीके यानी तवे पर बनाया जाता है। कोई तकनीक इसको बनाने के लिए इजात नहीं की गई और इनको बनाने वालों का वेतन भी लगातार बढ़ता जा रहा है इस कारण हमें डोसा महंगा मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications