PM मोदी ने वाराणसी से नामांकन के लिए क्यों चुना 14 मई का दिन? 11 बजकर 40 मिनट के शुभ मुहूर्त पर किया नॉमिनेशन
PM Narendra Modi Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वाराणसी से तीसरी बार नामांकन कर चुके हैं। पहले मीडिया रिपोर्ट में ये खबर आई थी कि पीएम मोदी 13 मई की शाम नामांकन करेंगे फिर नामांकन के लिए 14 मई की तारीफ फाइनल की गई।
उसके बाद से ही ये चर्चा हो रही है कि पीएम मोदी ने नामांकन के लिए आखिर 14 मई का ही दिन क्यों चुना। सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि 14 मई को 11 बजकर 40 मिनट पर नामांकन का शुभ मुहूर्त भी निकाला गया था। पीएम मोदी तकरीबन इसी वक्त नॉमिनेशन सेंटर में पहुंच भी गए थे।

PM Modi Nomination: आखिर 14 मई का दिन और ये शुभ मुहूर्त नामांकन के लिए क्यों चुना गया?
असल में पीएम मोदी ने गंगा सप्तमी के मौके पर पुष्य नक्षत्र में नामांकन किया है। गंगा सप्तमी के मौके पर पहले पीएम मोदी ने बनारस के दशाश्वमेध घाट पर गंगा में पवित्र स्नान किया और फिर 10 बजे के आसपास काल भैरव मंदिर के दर्शन कर नामांकन के लिए गए थे।
माना जाता है कि गंगा सप्तमी के मौके पर गंगा में किए स्नान से किसी भी कार्य से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने पुष्य नक्षत्र के दौरान पीएम मोदी ने 11 बजकर 40 मिनट के आसपास नामांकन किया।

बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी ने 26 अप्रैल 2019 को अभिजित मुहूर्त में 11 बजकर 55 मिनट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। पीएम मोदी अधिकांश बार नामांकन से पहले पूजा करना और मुहूर्त में पर्चा भरने का खास ख्याल रखते हैं।
जानिए PM मोदी के 4 प्रस्तावक कौन?
पीएम मोदी के इस बार चार प्रस्तावक पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर थे। पंडित गणेश्वर शास्त्री ने ही अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था। ये ब्राह्मण थे। वहीं बैजनाथ पटेल ओबीसी समाज से आते हैं। लालचंद कुशवाहा भी ओबीसी से हैं और संजय सोनकर दलित समाज से हैं।












Click it and Unblock the Notifications