सेक्सुअलिटी सिर्फ हमारे बेडरूम तक ही...', पेरिस में हुए ओलपिंक ओपनिंग पर क्यों भड़की कंगना रनौत?
Kangana Ranaut angry at Olympics 2024 ceremony: पेरिस में शानदार आगाज़ के साथ ओलंपिक खेलों की शुरूआत हो चुकी है। ओलंपिक खेल की शुरूआत से पहले भव्य ओपनिंग सेरेमनी हुई जिसे देखकर भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भड़क उठीं हैं।
बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाली कंगना रनौत सांसद बनने के बाद भी किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। वहीं एक बार फिर ओलंपिक सेरेमनी पर भड़ास निकालकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। हालांकि बड़ी संख्या में लोग उनकी बात पर सहमति जताते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वामपंथियों ने ओलपिंक को हाईजैक कर लिया
दरअसल, बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की आलोचना करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं और आरोप लगाया है कि वामपंथियों ने ओलपिंक को हाईजैक कर लिया है। इसके साथ ही भाजपा सांसद ने जिस तरह इस कार्यक्रम में ईसा मसीह को दिखाया गया है उस पर जमकर नाराजगी जताई है।

शो में बच्चे को शामिल करने पर कंगना भड़की
कंगना रनौत ने ओलंपिक सेरेमनी के एक 'द लास्ट सपर' एक्ट के फोटो और वीडियो शेयर किए हैं और उस पर आपत्ति जताई, इस वीडियो में एक बच्चे को भी शमिल किया गया था। कंगना ने लिखा पेरिस ओलंपिक ने अपने हाइपर सेक्शुअलाइज्ड एक्ट द लास्ट सपर में एक बच्चे को शामिल किया।

बिना कपड़ों के ईसा मसीह
कंगना ने नीले रंग के पेंट से रंगे के बिना कपड़ों के एक व्यक्ति की फोटो शेयर करते हुए लिखा बिना कपड़ों के इस इंसान को ओलंपिक में ईसा मसीह दिखाया है। ये ईशनिंदा है। इन्होंने तो ईसाई धर्म का मजाक बनाया है। कंगना रनौत ने कहा वामपंथियों ने हाईजैक कर लिया है।
ये क्या दिखाना चाह रहे हैं?
कंगना ने जो दूसरी फोटो शेयर की है उसमें एक महिला हाथ में कटी हुई गर्दन हाथ में पकड़ी खड़ी नजर आ रही है। कंगना ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा इनका संदेश क्या है सैटन की दुनिया में आपका स्वागत है। क्या ये यही दिखाना चाह रहे हैं।
ओलंपिक कैसे कामुकता से जुड़ा हुआ है?
कंगना रनौत ने अन्य कुछ फोटोज को शेयर करते हुए पोस्ट लिखी होमोसेक्शुअलिटी पर ये सेरेमनी आधारित थी। कंगना ने लिखा मैं होमोसेक्शुआलिटी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन मुझे समझ में नहीं आता कि ओलंपिक किसी भी कामुकता से कैसे जुड़ा हुआ है। मानवीय उत्कृष्टता का जश्न मनाने वाला एक वैश्विक कार्यक्रम सेक्स की चर्चाओं से क्यों प्रभावित हो रहा है?"
सेक्सुअलिटी सिर्फ हमारे बेडरूम तक ही...
कंगना ने लिखा मानवीय उत्कृष्टता का दावा करने वाले सभी देशों के खेलों में भागीदारी पर सेक्सुअलिटी का कब्जा क्यों हो रहा है? सेक्सुअलिटी सिर्फ हमारे बेडरूम तक ही क्यों नहीं रह सकता? यह नेशनल आइडेंटिटी क्यों बनया जा रहा है?












Click it and Unblock the Notifications