क्यों विवादों में है राहुल गांधी की लोको पायलटों से मुलाकात? सामने आई Video की सच्चाई, रेलवे ने भी दिया जवाब
Rahul Gandhi Loco Pilot: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का रेलवे के लोको पायलट के साथ मुलाकात वाला वीडियो अब विवादों में है। शुक्रवार (05 जुलाई) को राहुल गांधी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गए थे। कांग्रेस ने जिसके बाद वीडियो डालकर दावा किया कि राहुल गांधी ने वहां लोको पायलटों से मुलाकात की थी।
अब उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा है कि राहुल गांधी ने जिनसे मुलाकात की है, वो हमारी लॉबी के नहीं थे। यानी वे बाहरी थे। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक राजधानी ट्रेन के ड्राइवर ने कहा है कि राहुल गांधी ने जिनसे मुलाकात की है, वे रेलवे में काम नहीं करते हैं। भाजपा ने भी दावा किया है कि राहुल गांधी जिनको लोको पायलट बता रहे हैं, वे किराए के लोग हैं।

ये भी पढ़ें- 'लगभग 1 करोड़ आ गया', अग्निवीर अजय सिंह के पिता का TV पर बड़ा खुलासा, राहुल गांधी के वीडियो का भी सच आया सामने
कांग्रेस का दावा- राहुल गांधी ने नई दिल्ली में लोको पायलट्स की समस्याएं सुनीं
कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर लिखा, ''नेता विपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में लोको पायलट्स से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोको पायलट्स के कंधों पर रेलवे सुरक्षा की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। उनकी समस्याओं को दूर कर ही हम सुरक्षित रेलवे के लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं।''
वहीं एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस ने कहा, ''नेता विपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट्स से मुलाकात की। ये लोको पायलट देश की लाइफ लाइन कही जाने वाली रेलवे की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और सुरक्षित करना रेलवे सुरक्षा की ओर हमारा एक मजबूत कदम होगा।''
ये भी पढ़ें- 'हमसे 1 करोड़ ले लीजिए पर...', अग्निवीर अजय सिंह के परिवार ने अब क्यों कहा ऐसा, मोदी सरकार से ये है मांग
राहुल गांधी के लोको पायलट्स से मुलाकात पर रेलवे ने दिया जवाब
राहुल गांधी द्वारा लोको पायलटों से मिलने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा करने के बाद, उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने कहा कि विपक्ष के नेता ने जिन क्रू सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन पर चर्चा की, वे उनकी लॉबी से नहीं थे, बल्कि बाहर से हो सकते हैं।
सीपीआरओ दीपक कुमार ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, "आज (05 जुलाई) दोपहर करीब 12:45 बजे राहुल गांधी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आए। उन्होंने हमारी क्रू लॉबी देखी। उनके साथ 7-8 कैमरामैन थे। उन्होंने हमारी क्रू लॉबी का दौरा किया और यह जांच की कि हम अपनी क्रू लॉबी कैसे बुक करते हैं। क्रू लॉबी से बाहर आने के बाद उन्होंने कुछ लोगों से चर्चा की। वहां करीब 7-8 क्रू सदस्य थे, जो हमारी लॉबी से नहीं थे, लेकिन ऐसा लगता है कि वे बाहर से थे। चूंकि उनके पास 7-8 कैमरामैन थे, इसलिए वह उनका वीडियो बना रहे थे और रील बना रहे थे।"
ये भी पढ़ें- कांग्रेस के 'न्याय पत्र' पर क्यों घिर गए हैं राहुल गांधी? जोड़-तोड़ की राजनीति पर उठे सवाल
राहुल गांधी के लोको पायलट्स पर राजधानी के ड्राइवर ने भी कही ये बात
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस शख्स का दावा है कि वो राजधानी ट्रेन का ड्राइवर है। इस शख्स ने एक वीडियो में बताया है कि जब राहुल गांधी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आए थे तो वह भी उनको देखने के लिए खड़े हो गए थे, तसवीर में पीले रंग की टीशर्ट पहने हुए शख्स वही हैं। इनका दावा है कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सालों से काम कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी के साथ जो लोको पायलट्स थे, वो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नहीं थे।
उन्होंने अपने वीडियो में कहा, "मैं राजधानी ट्रेन का ड्राइवर हूं। कल जब राहुल गांधी रेलवे स्टेशन आए थे तो मैं भी देखने चला गया था। लेकिन जिनसे राहुल गांधी मिल रहे थे, उनमें से एक भी हमारा पायलट नहीं था। सब कहीं बाहर से लाए गए थे, मैं रोज स्टेशन पर रहता हूं, लेकिन उनमें से किसी को नही जानता।"
भाजपा ने कहा- 'बालकबुद्धि राहुल गांधी ने कैमरामैन के साथ बातचीत को शूट किया'
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने रेलवे अधिकारी के वीडियो को शेयर कर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अमित मालवीय ने कहा, ''अब उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार बताते हैं कि कैसे बालकबुद्धि राहुल गांधी ने कैमरामैन और एक निर्देशक की टीम के साथ गेट पर घुसकर उनकी बातचीत को शूट किया... लेकिन शूट में शामिल लोग उनकी लॉबी से नहीं थे! वे किराए के लोग थे। YouTuber बनने की ऐसी बेताबी!''












Click it and Unblock the Notifications