आने वाली कोविड लहर से बच्चे नहीं होंगे गंभीर रूप से प्रभावित, सरकार ने बताई वजह

कोरोना की तीसरी या आने वाली संभावित लहरों का बच्चों पर गंभीर रूप से असर होने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि बच्चों में कोरोना के लक्षण अक्सर असिम्टोमेटिक होते हैं।

नई दिल्ली, 30 जून। कोरोना की तीसरी या आने वाली संभावित लहरों का बच्चों पर गंभीर रूप से असर होने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि बच्चों में कोरोना के लक्षण अक्सर असिम्टोमेटिक होते हैं और शायद ही कभी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता होती है।

children

बच्चों में दिखाई ही नहीं देते कोरोना के लक्षण
आधिकारिक बयान में कहा गया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मीडिया में कोरोना की आने वाली लहरों में इसका बच्चों पर घातक असर होने की आशंका को लेकर कई सवाल उठाए गए, लेकिन विशेषज्ञों ने कई बार इन आशंकाओं को दूर किया है। अधिकारियों ने कहा गया कि जिन बच्चों को कोरोना होता है, ज्यादातर मामलों में उनमें लक्षण दिखाई ही नहीं देते और न ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ती है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण से ग्रसित केवल उन बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया जो कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थे या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर थी। अधिकारियों ने कहा कि देश दुनिया में ऐसा कोई डाटा नहीं है जो यह कहता हो कि कि आने वाली कोरोना की लहरों में बच्चे गंभीर रूप से प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें:कोरो यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 165 नए मामले, 292 मरीज हुए ठीक

बच्चों के इलाज के किए गए पूरे इंतजाम
सरकार ने कहा कि यदि बच्चे कोरोना की तीसरी या आने वाली लहरों में प्रभावित होते हैं तो उनके इलाक के लिए पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं। बच्चों के इलाज को लेकर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

बच्चों का टीकाकरण करने के प्रयास किये जा रहे तेज
सरकार ने कहा कि बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाने के लिए प्रयासों में तेजी लाई जा रही है। सरकार ने आगे कहा कि 2-18 साल के बच्चों पर कोवैक्सीन का परीक्षण भी शुरू किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+