अक्टूबर में लौटने का दावा करने वाली अंजू नसरुल्लाह क्यों नहीं आई अब तक भारत, पति-बच्चे को छोड़ गई थी पाकिस्तान
Anju Nasrullah News: भारत के राजस्थान की रहने वाली अंजू, जुलाई में अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने के लिए चोरी-चुपके पाकिस्तान चली गई थी। अक्टूबर के शुरुआत में ये खबर आई थी कि अंजू महीने के आखिर में पाकिस्तान से भारत आने वाली थी लेकिन अब नवंबर के आधे महीने बीते चुके हैं और अंजू भारत वापस नहीं लौटी है।
अंजू की भारत लौटने की उम्मीदों को झटका लग गया है। नसरुल्लाह ने कहा था कि अक्टूबर के आखिरी महीने में अंजू भारत लौट जाएगी। लेकिन अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान सरकार के आंतरिक मंत्रालय ने अंजू की एनओसी (NOC)को खारिज कर दिया है।

अंजू को भारक लौटने के लिए अब लंबा इंतजार करना होगा। नसरुल्लाह ने मीडियो को जानकारी दी है कि पाकिस्तान सरकार के आंतरिक मंत्रालय ने अंजू की एनओसी देने से इनकार कर दिया है। अंजू के पास पास अभी एक साल का वीजा है। नसरुल्लाह ने कहा है कि फिलहाल अंजू भारत नहीं लौट पाएगी।
जुलाई से पाकिस्तान में नसरुल्लाह के साथ रह रही है अंजू
बता दें 34 वर्षीय अंजू जुलाई 2023 से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रह रही है। पाकिस्तानी मीडिया ने खबर दी थी कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से शादी कर ली है। जिसके बाद उसने अपना नाम फातिमा रखा है।
क्यों भारत आना चाहती हैं अंजू?
अक्टूबर में समाचार एजेंसी पीटीआई को फोन पर दिए इंटरव्यू में नसरुल्लाह ने बताया था कि अंजू मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने बच्चों को बहुत याद कर रही हैं।
नसरुल्लाह ने कहा, " अंजू मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बुरी तरह याद कर रही है और उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मैं अंजू की मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बहुत परेशान हूं। उसे अपने बच्चों के लिए भारत लौटना ही बेहतर होगा।'
बता दें कि अंजू के भारत में दो बच्चे हैं, एक 15 साल की बेटी और एक छह साल का बेटा। जो अपने पिता के साथ राजस्थान में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications