आनंद महिंद्रा ने पद्म भूषण पुरस्कार मिलने के बाद ये क्यों कहा कि मैं इस अवार्ड के लिए "अयोग्य" हूं
नई दिल्ली, 09 नवंबर। भारत के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को सोमवार को व्यापार और उद्योग क्षेत्र के लिए भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण पुरस्कार 2020 से नवाजा गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मभूषण अवार्ड से आनंद महिंद्रा को सम्माानित किया गया है। इतना प्रतिष्ठित सम्मान पाने के बाद महिंद्रा ने कहा कि वह इस सम्मान के योग्य नहीं हैं। आइए जानते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा?
Recommended Video

आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट करते हुए लिखी हार्ट टचिंग बात
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा-
इस सरकार ने पद्म अवार्ड प्राप्त करने वालों ने प्रकृति को लेकर लंबे से लंबित परिवर्तनकारी बदलाव किया है। अब जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले और सुधार करने वाले व्यक्तियों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया जाता है। मैं वास्तव में उस कैटेगरी में शामिल होने लिए स्वयं को योग्य महसूस नहीं कर रहा हूं।

आनंद महिंद्रा ने शेयर की पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा की फोटो
आनंद महिंद्रा पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित कर्नाटक पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा की एक फोटो शेयर की। 77 वर्षीय, हलक्की जनजाति से संबंधित तुलसी गौड़ा जिन्होंने 30,000 से अधिक पौधे लगाए हैं। जिन्हें पौधों और जड़ी-बूटियों का विशाल ज्ञान है जिस कारण उन्हें "जंगल का विश्वकोश" के रूप में जाना जाता है।पद्म श्री अवार्ड मिलने के बाद कंगना रनौत ने कहा- ये बहुत सारे लोगों को मुंह बंद कर देगा, देखें Video
This Govt has made a long-overdue, transformational shift in the texture of the Padma Awards recipients. Now, the focus is largely on individuals making seminal contributions to the improvement of society at grassroots levels. I truly felt undeserving to be amongst their ranks. https://t.co/jor34tqx1w
— anand mahindra (@anandmahindra) November 9, 2021
लोगों ने महिंद्रा की बात पर जताई सहमति
आनंद महेंद्रा के इस ट्टीट के कमेंट बाक्स में कई उद्योगपति से उनकी बात से सहमत नजर आए। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "इस तरह के जमीनी स्तर के महान लोगों को उनकी उचित पहचान मिलते देखना कितना अद्भुत दृश्य है।" बता दें मोदी सरकार में देश के नामचीन लोगों के अलावा जमीन से जुड़े हुए ऐसे लोगों को पद्म अवार्ड मिल चुके हैं जिनके योगदान समाज के लिए बेहद महत्पूर्ण है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आनंद महिंद्रा की तारीफ की
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने कहा आनंद महिंद्रा के महिंद्रा समूह के अध्यक्ष के रूप के कार्यकाल में उनके समूह ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑटोमोबाइल से लेकर आईटी और एयरोस्पेस तक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में विस्तार किया। आज, महिंद्रा समूह 100 से अधिक देशों में सक्रिय भारतीय समूह है।
Attended the Padma Awards ceremony earlier this evening. Congratulations to those who have been conferred the #PeoplesPadma. pic.twitter.com/DUpuO1YC4Z
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2021
119 पद्म पुरस्कार विजेताओं को पद्म पुरस्कार प्रदान किए
बता दें केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 में पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी, लेकिन COVID-19 प्रोटोकॉल के कारण, पुरस्कार सोमवार को वितरित किए गए। राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में 119 पद्म पुरस्कार विजेताओं को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस सूची में सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications