Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पद्म श्री अवार्ड मिलने के बाद कंगना रनौत ने कहा- ये बहुत सारे लोगों को मुंह बंद कर देगा, देखें Video

नई दिल्‍ली, 08 नवंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को सोमवार को नई दिल्ली में पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, कंगना ने अपने फॉलोअर्स के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।

एक आदर्श नागरिक होने के नाते पद्मश्री पुरस्कार मिला

एक आदर्श नागरिक होने के नाते पद्मश्री पुरस्कार मिला


कंगना इस वीडियो में कहा

दोस्तों एक अभिनेत्री होने के कारण मुझे बहुत ज्यादा प्यार, सम्मान, पुरस्कार बहुत मिला। लेकिन आज जिंदगी में पहली बार एक आदर्श नागरिक होने के नाते पद्मश्री पुरस्कार मिला है। मैं आभारी हूं इस देश की, इस सरकार की। जब मैंने छोटी सी उम्र में अपना करियर शुरू किया था तो काफी लंबे समय तक मुझे सफलता नहीं मिली थी। मुझे सफलता का स्वाद चखने में 8-10 साल लग गए। मैंने उस सफलता का मजा न लेते हुए कई तरह की चीजों पर काम करना शुरू किया।

Recommended Video

    Padma Awards: Sushma Swaraj, Kangana Ranaut समेत 119 लोग हुए सम्मानित | वनइंडिया हिंदी
    मैंने जितना पैसा कमाया उससे ज्यादा दुश्मन बनाए

    मैंने जितना पैसा कमाया उससे ज्यादा दुश्मन बनाए

    मेरे खिलाफ कई केस दर्ज करवा दिए गए

    एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने कहा इसके बाद मेरे अंदर देश को लेकर और जागरूकता आई। देश को तोड़ने वाली शक्तियां फिर चाहे वो जेहादी हो या खालिस्तानी हों या दुश्मन देश हों। उनके खिलाफ आवाज उठाई। कंगना ने यह भी बताया कि कैसे वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देती हैं जिसके कारण उनके खिलाफ कोर्ट में कई मुकद्दमें दर्ज करवा दिए गए हैं।

     ये सम्‍मान बहुत से लोगों को चुप करा देगा

    ये सम्‍मान बहुत से लोगों को चुप करा देगा

    कंगना ने आगे कहा लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मुझे यह सब करने से क्या मिलता है? मैं यह सब क्यों करती हूं? यह आपका काम नहीं है। तो यह पुरस्कार उनके लिए मेरा जवाब है। पद्म श्री के रूप में जो मुझे सम्मान मिला है ये बहुत से लोगों को चुप करा देगा।

    गायक अदनान सामी ने अवार्ड मिलने के बाद क्‍या कहा

    गायक अदनान सामी ने अवार्ड मिलने के बाद क्‍या कहा

    समारोह में कंगना रनौत के अलावा गायक अदनान सामी और फिल्म निर्माता एकता कपूर को भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पद्म श्री से सम्मानित होने के बाद अदनान ने कहा कि ये पुरस्कार मैं अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहते हैं।

    कभी-कभी आपके पास खुद की खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं होते हैं। सरकार को इसके लिए धन्यवाद। लोगों को धन्यवाद, उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है। अदनान ने कहा यह न केवल एक सम्मान है बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, अब और अच्‍छा परफॉर्म करने के लिए अब मैं कोशिश करूंगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+