तो इसलिए मोदी के शपथ ग्रहण में जा रहे हैं अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री ने समारोह में आने का न्योता स्वीकार कर लिया है। 26 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाले विशाल व भव्य समारोह में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण दिया गया है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री अलग अलग कारणों से खुद समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं बल्कि अपना प्रतिनिधि भेज रहे हैं।
यूपी की सपा सरकार का नेतृत्व कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब नई मोदी सरकार से बेहतर समन्वय के साथ काम करने के इच्छुक दिखते हैं ताकि प्रदेश के विकास के लिए केंद्र से अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग मिल सके। इसलिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजनीतिक शिष्टाचार के नाते इस समारोह में शामिल होने का निर्णय लिया है।
चुनाव प्रचार के दौरान गुजरात मॉडल के जवाब में अखिलेश यादव यूपी के विकास मॉडल की चर्चा करते थे। अब जब समाजवादी पार्टी हार का स्वाद चख चुकी है, तो अखिलेश यादव को मोदी सरकार से नई उम्मीदें बंध गईं हैं, जिसके लिए ही उन्होंने अपना प्रतिनिधि ना भेजकर खुद जाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications