फ्लाइट में यात्रियों को क्यों दी जाती है शराब? एयर इंडिया पेशाब विवाद के बाद छिड़ी बहस
बीजेपी के अमित मालवीय ने भी इसपर सवाल उठाते हुए कहा, "मैं कभी भी इस बात को नहीं समझ पाया कि एयरलाइंस अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में शराब क्यों परोसती हैं..."। इसके अलावा कई ट्विटर यूजर ने भी यही सवाल उठाया है।

Why airlines serve alcohol: एयरलाइनस के कई विमानों में यात्रियों को शराब दी जाती है। अब फ्लाइट में यात्रियों को शराब दी जानी चाहिए या नहीं, या विमान में शराब क्यों परोसी जाती है, सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस हो छिड़ गई है। हालांकि ये विषय हमेशा से चर्चा का मुद्दा रहा है लेकिन इस वक्त एयर इंडिया पेशाब विवाद को लेकर ये मामला सुर्खियों में है। असल में एयर इंडिया की न्यूयॉर्क और दिल्ली फ्लाइट में 26 नवंबर 2022 को नशे में एक शख्स ने 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। इसके एक हफ्ते बाद पेरिस-दिल्ली विमान में एक नशे में धुत पुरुष यात्री ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया था। हालांकि लिखित माफी मांगने के बाद उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इन दो घटनाओं के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में शराब क्यों परोसी जाती है।

'पीकर लोग जमीन पर नहीं संभलते, हवा में कैसे...'
एक ट्विटर यूजर समीर सुल्तान ने लिखा, ''विमान में शराब परोसना बंद करो। लोग इसे पीकर जमीन पर खुद को नहीं संभाल सकते हैं। हवा में कैसे सही रहेंगे।'' एक यूजर ने लिखा, ''फ्लाइट में शराब सर्व करना तनावपूर्ण है। आप लोग उसे शराब पिलाइए और वह 'पी' बनकर बाहर आता है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''शुक्र है कि निजी एयरलाइंस के शुरुआती दिनों में ऐसी कई नशे की घटनाओं के बाद भारत में घरेलू उड़ानों पर शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया।'

'एयरलाइंस अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में शराब क्यों परोसती हैं...'
बीजेपी के अमित मालवीय ने भी इसपर सवाल उठाते हुए कहा, "मैं कभी भी इस बात को नहीं समझ पाया कि एयरलाइंस अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में शराब क्यों परोसती हैं..." तो चलिए जानते हैं कि तमाम रिसर्च इसपर क्या कहती है।
फ्लोरिडा में मार्केटिंग फर्म फ्रैक्टल Delray Beach के हाल ही में किए एक रिसर्च के मुताबिक, विमान में यात्रा करते वक्त अधिकांश यात्री शराब पीते हैं। एयरपोर्ट पर वेटिंग एरिया में 80 प्रतिशत से अधिक यात्री शराब पीए हुए होते हैं। वहीं टेकऑफ करते वक्त 90 प्रतिशत से अधिक यात्री नशे में होते हैं।

इन एयरलाइंस में बैन है शराब परोसना
रिसर्च में बताया गया है कि Y पीढ़ी से अधिक फ्लाइट के दौरान बुजुर्ग यात्रियों के नशे में होने की संभावना 10 प्रतिशत अधिक होती है। फ्लाइट में शराब के परोसने की वजह से हाल के वर्षों में सबसे भयानक ऑन-बोर्ड घटनाओं में तेजी देखी गई है, जिसमें नशे बहस करना, मारपीट-हाथापाई करना और यौन हमले शामिल हैं। हालांकि दुनियाभर के कई एयरलाइंस में शराब परोसना बैन है, तो वहीं कई एयरलाइंस में ये सर्व करना अधिकारिक है। रॉयल ब्रुनेई एयरलाइंस, सऊदी अरब एयरलाइंस और इजिप्टएयर सहित मध्य पूर्वी एयरलाइंस में शराब परोसने की अनुमति नहीं है। कुछ अन्य एयरलाइनों, जैसे तुर्की एयरलाइंस और कई चीनी एयरलाइंस द्वारा घरेलू उड़ानों में शराब नहीं परोसे जाते हैं।

क्यों परोसती है एयरलाइंस शराब?
एयरलाइंस शराब क्यों परोसती है, इसका कोई आधिकारिक जवाब नहीं है, लेकिन जब हवाई यात्रा की बात आती है, तो कई चीजें चलती रहती हैं। हालांकि कई रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लाइट की जर्नी बहुत ऊबाऊ होती है इसलिए अल्कोहल सर्व की जाती है। फ्लाइट में बच्चों का रोना, फ्लाइट का लेट होना, कम वायु दाब, लंबी दूरी की फ्लाइट, चिड़चिड़ापन होना, जैसे कई कारण है, जो फ्लाइट में शराब परोसने के पीछे कारण दिए जाते हैं। लेकिन इसका कोई भी अधिकारिक जवाब नहीं है। कोई ऐसा रिसर्च सामने नहीं आया है कि फ्लाइट में शराब देने की पुख्ता वजह बताए।

शराब के लिए अलग से लिए जाते हैं पैसे
बिजनेस और फर्स्ट क्लॉस के यात्रियों को शराब ऑफर की जाती है, क्योंकि इसके पैसे टिकट बुकिंग में ले लिए जाते हैं। इसके अलावा अगर किसी को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में शराब पीनी होती है तो भुगतान करना पड़ता है। ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में शराब परोसी जाती है लेकिन इसके लिए आपसे शुल्क ली जाती है।

क्या हवा में शराब का नशा ज्यादा होता है?
हालांकि विमान में भी शराब पीने से आपको उतना ही नशा होता है, जितना कि जमीन पर होता है। लेकिन कई विशेषज्ञों का दावा है कि थोड़ा कम ऑक्सीजन के लेवल कम होने की वजह से कई बार यात्रियों पर शराब का असर ज्यादा हो जाता है।
कई एयरलाइंस का ये भी कहना है कि फ्लाइट में शराब परोसने का जैसे एक कल्चर चला आ रहा। कईयों का कहना है कि जैसे सीनियर होम्स के लोगों को संभालने के लिए ट्रैंक्विलाइज़र दी जाती है, ठीक वैसे ही हम अपने यात्रियों को सुविधाजनक महसूस कराने के लिए शराब ऑफर करते हैं। इसके अलावा, एयरलाइंस शराब सर्व कर काफी पैसा कमाती है।












Click it and Unblock the Notifications