अंबानी या अडानी, किसके बेटे ज्यादा अमीर? जानिए लाइमलाइट से दूर रहने वाले अडानी ग्रुप के वारिस के बारे में?
Gautam Adani son Karan Adani and Jeet Adani: अरबपति बिजनेसमैन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, उनके बेटे आकाश और अनंत अंबानी, बेटी ईशा अंबानी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दूसरी ओर भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी का पूरा परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है।
चाहे फिर बात गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी की हो, या फिर उनके दोनों बेटे करण अडानी या जीत अडानी की हो, ये सभी सोशल मीडिया पर बहुत ही कम ही बार ट्रेंड में आते हैं। अडानी का पूरा परिवार शोबिज से दूर रहता है। इस लेख में हम आपको अडानी के बेटों की संपत्ति के बारे में बताएंगे?

सोशल मीडिया और गूगल पर अक्सर लोग ये सवाल करते हैं कि अंबानी और अडानी में से कौन ज्यादा अमीर है? अंबानी या अडानी किसके बेटे के पास ज्यादा संपत्ति है?
अगर बात मुकेश अंबानी की संपत्ति की हो तो, फोर्ब्स के मुताबिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के 9वें सबसे रईस शख्स हैं। उनकी कुल संपत्ति $117.5 अरब डॉलर है। वहीं गौतन अडानी भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, उनकी कुल संपत्ति $84.8 अरब डॉलर है।
अब बताते हैं कि मुकेश अंबानी या गौतम अडानी, किसे बेटे हैं ज्यादा अमीर?
Karan Adani New Worth: करण अडानी की संपत्ति
करण अडानी, गौतम अडानी के बड़े बेटे हैं। करण अडानी वर्तमान में अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) हैं। पहले ये कंपनी के सीईओ थे।
करण अडानी ने संयुक्त राज्य अमेरिका में पर्ड्यू विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक में पढ़ाई की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में मुंद्रा पोर्ट में अडानी ग्रुप के साथ की थी।
करण अडानी क कुल संपत्ति लगभग 1.2 बिलियन डॉलर है। करण अडानी जिस कंपनी APSEZ के एमडी हैं, उस कंपनी की मार्केट वैल्यू 236,000 करोड़ रुपये है। करण अडानी ने अडानी ग्रुप के रणनीतिक विकास और दिन-प्रतिदिन के संचालन में अहम भूमिका निभाई है।
Akash Ambani New Worth: मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की संपत्ति की बात करें तो, उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 3,33,313 करोड़ रुपये है।
Jeet Adani New Worth: जीत अडानी की संपत्ति?
जीत अडानी, गौतम अडानी के छोटे बेटे हैं। फिलहाल जीत अडानी ग्रुप फाइनेंस के उपाध्यक्ष ( Vice President) और अडानी डिजिटल लैब्स के डायरेक्टर हैं। जीत अडानी की भी संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर के आसपास बताई जाती है।
जीत अडानी ने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। जीत अडानी 2019 से अडानी ग्रुप से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कैपिटल मार्केट्स, रिस्क एंड गवर्नेंस पॉलिसी और स्ट्रैटेजिक फाइनेंस का रिसर्च करते हुए ग्रुप सीएफओ से अपना करियर शुरु किया था। जीत अडानी ने जून 2020 में अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के डायरेक्टर के रूप में पदभार संभाला था।
Anant Ambani Net Worth: अनंत अंबानी की अनुमानित संपत्ति $40 बिलियन डॉलर के आसपास है।












Click it and Unblock the Notifications