180 सीट जीतने वाली पार्टी का होगा केन्द्र की सत्ता पर राज: शरद पवार

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन राजनीतिक पार्टियां चुनाव और चुनाव के बाद केन्द्र में बननने वाली सरकार को लेकर अभी से सियासी दांव-पेंच खेलने में जुट गई है। जहां कांग्रेस और बीजेपी ने वोट के लिए जनता पर चोट करना शुरु कर दिया है तो क्षेत्रिय पार्टियां भी अपने-आपको इस दौड़ में पीछे नहीं रखना चाहती है। यूपीए सरकार को समर्थन दे रही एनसीपी ने प्रमुख और केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने तो केन्द्र में बनने वाली अगली सरकार की भविष्यवामी तक शुरु कर दी है।

सरद यादव ने केंद्र में अगली सरकार को लेकर नई भविष्यवाणी की है। 2014 लोकसभा चुनवों के मद्देनजर एनसीपी चीफ पवार ने कहा है कि अगले चुनाव में जो भी पार्टी 180 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी वहीं केंद्र में सरकार भी बनाएगी। पवार ने ना तो कांग्रेस के नाम का समर्थन किया और ना ही बीजेपी की प्रशंसा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो पार्टी लोकसभा चुनाव में 180 का आंकड़ा पार करेंगी, सहयोगियों के साथ मिलकर वहीं सरकार बना पाएंगी।

Sharad Pawar

हलांकि पवार ने बीजेपी के पीएम इन वेटिंग और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि बीजेपी का मोदी के पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने का फॉर्मूला चुनाव में काम नहीं करेगा। मोदी का जादू गुजरात में भले चल जाए, केन्द्र की राजनीति में उनका ये गुजारत मॉर्डल काम नहीं करने वाला है।

पवार ने कहा कि जो भी पार्टी 180 से 190 सीटें हासिल करेगी वह क्षेत्रीय दलों के समर्थन से केंद्र में सरकार बना सकती है। पवार ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि 2014 चुनाव में भी क्षेत्रीय पार्टियों की सरकार के गठन में अहम भूमिका होगी। एनसीपी यूपीए की सहयोगी पार्टी है। ऐसे में उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि सरकार की चाबी क्षेत्रीय दलों के हाथों में ही होंगी। कांग्रेस के पीएम उम्मीदवार पर बोलते हुए शरद पवार ने कहा कि गठबंधन की राजनीति में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए जो सभी क्षेत्रीय दलों को स्वीकार्य हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+