किसे मोदी बनाएंगे कैबिनेट सचिव और ट्राई चेयरमेन
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अपनी चीन की यात्रा से 16 मई को वापस आने के फौरन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के नए कैबिनेट सचिव और टेलीकाम रेगुलेटरी अथारिटी (ट्राई) के चेयरमेन के नामों पर अंतिम फैसला लेना होगा। ट्राई चेयरमेन राहुल खुल्लर और कैबिनेट सचिव अजित सेठ अगले माह रिटायर हो रहे हैं।
पांच नामों की सूची
जानकारों ने बताया कि ट्राई चेयरमेन के पद के लिए सरकार ने पांच नामों की एक सूची बनाई है। ये सभी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सचिव हैं। यानी सीनियर आईएएस अफसर हैं।
किसका नाम
इनमें आईटी विभाग में सचिव रामसेवक शर्मा और सूचना और प्रसारण सचिव बिमल जुलका का नाम लिया जा रहा है। शर्मा ने आधार कार्ड स्कीम को लागू करने में अहम रोल अदा किया था। जुलका लंबे समय तक माधवराव सिंधिया के करीबी अफसरों में माने जाते रहे।
नए कैबिनेट सचिव
ट्राई चेयरमेन के साथ-साथ मोदी को नए कैबिनेट सचिव के नाम पर भी फैसला लेना होगा। वर्तमान कैबिनेट सचिव अजित सेठ का कार्यकाल जून में खत्म होगा।नए कैबिनेट सचिव के नाम का फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्तर पर लिया गया। खबर है कि डा. प्रदीपकुमार सिन्हा ,नावेद मसूद, आलोक रावत में से किसी को कैबिनेट सचिव बनाया जा सकता है। ये सभी 19977 बैच के आईएएस अफसर हैं।













Click it and Unblock the Notifications