रंजीत सिन्हा के बाद कौन बनेगा सीबीआई चीफ?
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। केंद्रीय जांच ब्यूरो के चीफ रंजीत सिन्हा के बाद देश की इस सबसे अहम जांच एजेंसी का प्रमुख कौन होगा। अब यह सवाल पूछा जा रहा है। वे अगले महीने की 2 तारीख को रिटायर हो रहे हैं। उन्हें कल सुप्रीम कोर्ट ने 2जी घोटाले की जांच से हटा दिया था। उन पर कथित तौर पर इस घोटाले से जुड़े लोगों से मिलते रहने के आरोप हैं।

क्यों नहीं हुई नए चीफ की घोषणा
सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि आमतौर पर सरकार सीबीआई के नए प्रमुख के नाम की घोषणा वक्त रहते कर देती है। पर रंजीत सिन्हा के रिटाय़र होने के इतना करीब वक्त आने के बाद भी उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नहीं हुई।
अब सरकार खोज लेगी नया चीफ
जानकार कह रहे हैं कि नए प्रमुख के नाम की घोषणा करने में अब सरकार देर नहीं करेगी। सीबीआई प्रमुख की नियुक्ति सरकार के शिखर में बैठे लोग करते हैं। यानी प्रधानमंत्री,गृह मंत्री और कुछ और खास लोग। अब देखने वाली बात है कि राजधानी के सीजीओ क्षेत्र में सीबीआई के विशाल दफ्तर की पहली मंजिल में बने प्रमुख के कमरे में कौन बैठेगा।












Click it and Unblock the Notifications