Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर आलोक वर्मा हो सकते हैं सीबीआई के अगले मुखिया

केंद्रीय जांच ब्‍यूरों (सीबीआई) के अगले चीफ के तौर पर दिल्‍ली पुलिस के कमिश्‍नर आलोक वर्मा का नाम सबसे आगे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दूसरे अधिकारियों ने की उनके नाम पर चर्चा।

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली पुलिस के कमिश्‍नर आलोक वर्मा केंद्रीय जांच ब्‍यूरों (सीबीआई) के अगले मुखिया हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तों वह इस पद में सबसे आगे चल रहे हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया वाले एक कोलोजियम ने कई नामों के बीच ही उनके नाम पर भी चर्चा की है।

alok-verma-cbi-chief-आलोक-वर्मा-दिल्‍ली-पुलिस-कमिश्‍नर-सीबीआई-चीफ.jpg

दो माह से खाली है पद

पिछले दो माह से सीबीआई के मुखिया का पद खाली है। फिलहाल राकेश अस्‍थाना को सीबीआई निदेशक का अतिरिक्‍त जिम्‍मा दिया गया है। उनका नियुक्ति को पहले ही सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा चुकी है। कांग्रेस समर्थित पूर्व सीबीआई अधिकारी आरके दत्‍ता ने वकील और एक्टिविस्‍ट प्रशांत भूषण के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्‍होंने अस्‍थाना की नियुक्ति पर सवाल उठाया था। गुजरात कैडर के अधिकारी अस्‍थाना को अनिल सिन्‍हा के रिटायरमेंट के बाद इसका जिम्‍मा दिया गया था।

दूसरे नामों पर भी विचार

आलोक वर्मा के अलावा दूसरे नामों पर भी विचार विमर्श किया गया। इनमें से से अर्चना रामसुंदरम, एमसी बोरवांकर, कृष्‍णा चौधरी, आरके दत्‍ता, अरुणा बहुगुणा और सतीश माथुर सबसे अहम हैं। सूत्रों की मानें जो जल्‍द ही सीबीआई निदेशक के नाम का ऐलान हो सकता है। आलोक वर्मा का नाम रेस में जहां आगे है तो वहीं 1979 से 1982 बैच के अधिकारियों पर भी विचार चल रहा है। एक ऑफिसर की ओर से बताया गया कि कोलोजियम अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए दिशा निर्देश के बाद ही लेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा हग्‍ कि सबसे सीनियर चार अधिकारियों का नाम इस लिस्‍ट में शामिल किया जाए। इन ऑफिसर्स की स्‍क्रीनिंग होगी और फिर कोलोजियम को नाम भेजे जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+