Karnataka Next CM: क्या आज डीके शिवकुमार को खड़गें देंगे जन्मदिन का तोहफा?

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज करेंगे। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच है सीएम की कुर्सी को लेकर रेस।

KARNATAKA

Karnataka Next CM: कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी के भीतर इसको लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच सीएम की कुर्सी को लेकर रस्साकस्सी लगातार जारी है।

माना जा रहा है कि आज पार्टी प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर देगी। कांग्रेस विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे पर यह फैसला छोड़ा गया है कि वह विधायक दल के नेता को चुने।

बता दें कि आज डीके शिवकुमार का जन्मदिन है, ऐसे में हर किसी की निगाह इसपर टिकी है कि क्या मल्लिकार्जुन खड़गे डीके को जन्मदिन का तोहफा देंगे। क्या डीके प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।

खड़गे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इस बड़ी जीत के बाद विधायक दल में किसी भी तरह की अनबन को ना पैदा होने दें। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के समर्थकों ने जिस तरह से पार्टी अपने नेताओं के समर्थन में जमकर नारेबाजी की है, उसने पार्टी के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी है।

एक तरफ जहां अनुभवी सिद्धारमैया हैं, जो पहले भी प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, तो दूसरी तरफ डीके शिवकुमार हैं जो सिद्धारमैया के कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं। लिहााज अगर डीके को सीएम बनाया जाता है कि निसंदेह सिद्धारमैया के खेमे में असंतोष फैलेगा।

ऐसे में सिद्धारमैया के साथ जाना ही खड़गे के लिए बेहतर विकल्प नजर आ रहा है। पार्टी के शीर्ष सूत्रों की माने तो खड़गे सिद्धारमैया के नाम का सीएम के तौर पर ऐलान कर सकते हैं, जबकि डीके शिवकुमार को बड़ा मंत्रालय सौंपा जा सकता है। वह सरकार में नंबर दो की पोजीशन में रहेंगे।

पार्टी के करीबी सूत्र का कहना है डीके शिवकुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी और बाद में उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी जाएगी। हालांकि कांग्रेस पार्टी सीएम के चयन को लेकर कह रही है कि यह अच्छी समस्या है, जल्द ही हम इसका हल कर लेंगे, लेकिन जिस तरह से पार्टी के भीतर सीएम को लेकर रस्साकस्सी चल रही है, वह यह जरूर बता रही है कि सबकुछ अच्छा नहीं।

चुनाव में जीत के बाद एक तरफ जहां डीके शिवकुमार भावुक होकर सोनिया गांधी को याद करने लगे तो दूसरी तरफ सिद्धारमैया ने जीत के लिए तमाम नेताओं को जिम्मेदार बताया लेकिन डीके शिवकुमार का नाम नहीं लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+